भारत में OnePlus Nord Buds CE लॉन्च, फीचर्स के सामने इसकी कीमत कुछ भी नहीं!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

वनप्लस ने अपने नए डिवाइस को भारतीय मार्केट में उतार दिया है। इसका नाम वनप्लस नॉर्ड बड्स सीई (OnePlus Nord Buds CE) है जो ट्रू वायरलेस ईयरबड्स हैं। भारत में वनप्लस नॉर्ड Buds CE को लॉन्च कर दिया गया है। इस डिवाइस को कम कीमत में तगड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। एक बार चार्ज करके Nord Buds CE को 20 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
और पढ़िए – 22 रुपये के इस शानदार प्लान ने उड़ाए Airtel, Jio और Vi के छक्के! जानिए
वनप्लस नॉर्ड बड्स सीई के प्रत्येक बड्स में 27mAh बैटरी है। वहीं, चार्जिंग केस के साथ ईयरबड्स में 300mAh की बैटरी है। एक बार फुल चार्ज करके यूजर्स 4.5 घंटे म्यूजिक सुन सकते हैं। चाहें तो लगातार 3 घंटे तक कॉल पर बात भी कर सकते हैं। जबकि, चार्जिंग केस के साथ ईयरबड्स का इस्तेमाल 20 घंटे किया जा सकता है। फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ आने वाले ये ईयरबड्स 10 मिनट की चार्जिंग में 81 मिनट तक का म्यूजिक प्लेबैक देते हैं।
फ्लिपकार्ट (Flipkart) और वनप्लस (OnePlus) की आधिकारिक वेबसाइट पर OnePlus Nord Buds CE को 4 अगस्त से उपलब्ध किया जाएगा। इसके दो कलर ऑप्शन Moonlight White और Misty Grey उपलब्ध होंगे। Nord Buds CE की कीमत 2,299 रुपये है।
और पढ़िए – Twitter New Feature: ट्विटर पर आ रहा है गजब का फीचर्स, एक ट्वीट पर कर सकेंगे मल्टीपल मीडिया एड
आपको बता दें कि वनप्सल अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 10T 5G भारत में 3 अगस्त को लॉन्च करेगा। कंपनी ने ये डेट पिछले दिनों ही कंफर्म की है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर होगा। फोन की बैटरी 150W फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ हो सकती है। इसमें 16GB तक RAM हो सकता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: