Flipkart Sale iPhone 16 Discount: क्या आप भी काफी टाइम से नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फिर एक बार सेल लग चुकी है, जिसमें लेटेस्ट आईफोन 16 पर बड़ी छूट मिल रही है। इस बार कंपनी ग्राहकों के लिए मंथ एंड मोबाइल फेस्टिवल सेल लेकर आई है। इस सेल के दौरान स्मार्टफोन्स पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। बता दें कि यह सेल 28 फरवरी तक चलने वाली है। ऐसे में सेल के दौरान लेटेस्ट आईफोन खरीदने का ये सबसे शानदार मौका है। चलिए इस खास डील पर एक नजर डालते हैं…
Apple iPhone 16 पर डिस्काउंट ऑफर
फ्लिपकार्ट की सेल में iPhone 16 इस वक्त बिना किसी ऑफर के सिर्फ 74,900 रुपये में मिल रहा है। जबकि कंपनी ने इस फोन को पिछले साल 79,900 रुपये में पेश किया था। देखा जाए तो फोन पर फ्लैट 5,000 रुपये की छूट मिल रही है। बैंक ऑफर के साथ तो ये डील और भी ज्यादा खास बन जाती है। ICICI Bank Credit Non EMI ऑप्शन के साथ आप डिवाइस पर 4000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। SBI Credit Card और Kotak Bank Credit Card के साथ भी 4 हजार की छूट मिल रही है।
एक्सचेंज में मिल रही तगड़ी डील!
बैंक और फ्लैट डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट खास एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। यहां से आप अपने पुराने फोन की कंडीशन के हिसाब से डिस्काउंट ले सकते हैं। अगर आपके पास पुराना आईफोन 13 है और आप इसे एक्सचेंज करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके बदले में 28,120 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। जो इस डील को और भी ज्यादा खास बना देता है। सिर्फ इस एक एक्सचेंज ऑफर के साथ आप फोन को सिर्फ 47,078 रुपये में अपना बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें: iPhone 16 Pro की औंधे मुंह गिरी कीमत, 20 हजार का मिल रहा Discount!
क्या iPhone 16 खरीदने लायक?
iPhone 16 को अपने पिछले मॉडल की तुलना में काफी ज्यादा अपग्रेड मिले हैं, यह न सिर्फ नए कैमरा मॉड्यूल के साथ आया है, बल्कि इसमें एक नई चिप भी देखने को मिल रही है जो iPhone के स्टैंडर्ड मॉडल के लिए बहुत पावरफुल है। यह स्मार्टफोन नए A18 चिप से लैस है जिसे अपग्रेडेड 8GB RAM के साथ पेश किया गया है, जिससे यूजर फास्ट परफॉर्मेंस और Apple इंटेलिजेंस फीचर्स का मजा ले सकते हैं।
स्मार्टफोन में एक नया कैमरा कंट्रोल बटन है जो न सिर्फ कैमरा ऐप की एफिशिएंसी को मैनेज करता है, बल्कि Apple के खास AI फीचर्स को भी एक्टिवेट करता है जिसे विजुअल इंटेलिजेंस के नाम से जाना जाता है, जो इसे iPhone 16 के एडवांस मॉडल में से एक बनाता है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
27 mins agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
21 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
22 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines