iPhone 15 at Lowest Price India: एप्पल का लेटेस्ट iPhone 15 जिसे सितंबर 2023 में भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था, इस वक्त फ्लिपकार्ट पर लगभग 18,000 रुपये की छूट पर उपलब्ध है। शानदार डिजाइन, जबरदस्त डिस्प्ले समेत कई बड़े अपग्रेड और पांच कलर ऑप्शन में आने वाला ये फोन इस वक्त काफी सस्ता मिल रहा है, iPhone 15 उन लोगों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है जो पुराने iPhone से अपग्रेड करना चाहते हैं या Apple इकोसिस्टम में एंट्री करना चाहते हैं। आइये जानते हैं फोन पर मिल रही इस शानदार डील के बारे में
iPhone 15 पर डिस्काउंट ऑफर
बता दें कि एप्पल ने iPhone 15 को iPhone 14 के समान कीमत पर लॉन्च किया था। iPhone 15 के 128GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है, जबकि 256GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है। वहीं इसके 512GB वैरिएंट का प्राइस 1,09,900 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट सेल के दौरान आप iPhone 15 के 128GB मॉडल को बैंक ऑफर के साथ सिर्फ 62,224 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि, यह फिक्स प्राइस नहीं है अवेलेबिलिटी और कलर ऑप्शन के बेस पर भी इसका प्राइस कम या ज्यादा हो सकता है।
वीडियो में देखें iPhone 14 vs iPhone 15 का कंपैरिजन
मिल रहा तगड़ा एक्सचेंज ऑफर!
इसके अलावा आप एक्सचेंज ऑफर के साथ इसे और भी सस्ते में खरीद सकते हैं। अगर आप बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो फ्लिपकार्ट 3,825 रुपये की छूट दे रहा है और अपना पुराना फोन एक्सचेंज करने पर तो 54,990 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही आप इस फोन को सिर्फ नो-कॉस्ट ईएमआई प्लान पर भी खरीद सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप अपने iPhone 14 Pro Max को iPhone 15 से एक्सचेंज करते हैं तो आपको 54 हजार रुपये की छूट मिल सकती है लेकिन अगर आपके पास iPhone 12 जैसा पुराना iPhone है, तो भी आप इसे एक्सचेंज करके 20 हजार रुपये तक डिस्काउंट ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Paytm दे रहा IPhone 15 जीतने का मौका!
iPhone 15 के स्पेक्स
फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.1 इंच डिस्प्ले, स्मूथ और स्टाइलिश डिजाइन ऑफर करता है। इसमें डायनेमिक आइलैंड नॉच भी है, जो रेगुलर नॉच से काफी अलग है। इसे कंपनी ने पहली बार iPhone 14 Pro के साथ पेश किया था। iPhone 15 का फ्रंट डिजाइन iPhone 14 प्रो जैसा ही है। इसमें आपको 12-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। iPhone 15 में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है जो जबरदस्त पोर्ट्रेट मोड में फोटो और वीडियो ले सकता है।
SAMSUNG Galaxy S24 5G
हालांकि अगर आप आईफोन के साथ नहीं जाना चाहते तो SAMSUNG Galaxy S24 5G भी एक बेस्ट ऑप्शन है जिसे सैमसंग ने हाल ही में लॉन्च किया है लेकिन अभी इसकी कीमत कुछ ज्यादा है। इसे आप अभी 89,999 में खरीद सकते हैं। सैमसंग Axis Bank Infinite Credit Card से इसे खरीदने पर एक्स्ट्रा 10% का ऑफ मिल रहा है। इस फोन पर बैंक ऑफर तो इतने अच्छे नहीं है लेकिन एक्सचेंज ऑफर काफी जबरदस्त मिल रहा है। जिससे आप फोन पर 55,550 रुपये तक बचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 hr agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
18 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
20 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
22 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
23 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines