Flipkart iPhone 14 Diwali Offer: जल्दी लूट लें मौका! 23 हजार से ज्यादा छूट पर मिल रहा है आईफोन 14
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Flipkart iPhone 14 Diwali Offer: फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर बिग दिवाली सेल चल रही है। इस दौरान कई प्रोडक्ट्स को भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है। प्लेटफॉर्म पर आईफोन के कई मॉडल्स छूट के साथ मिल रहे हैं। अगर आप काफी समय से आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो ये सेल आपके काम आ सकती है।
हाल ही में लॉन्च हुआ एप्पल का लेटेस्ट आईफोन 14 भारी छूट के साथ मिल रहा है। फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल (Flipkart Big Diwali Sale) में आप आईफोन 14 को तगड़ी छूट के साथ खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप 79,900 रुपये की कीमत में आने वाला आईफोन 14 को सस्ते में खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में iPhone 14 का 128GB स्टोरेज छूट के साथ मिल रहा है। इसका लॉन्च प्राइस 79,900 रुपये है, लेकिन ऑफर्स को अप्लाई करके इसे सस्ते में खरीदा जा सकता है।
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में आईफोन 14 पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अगर आप इसे खरीदने के लिए एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5% यानी 3,995 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। ऐसे में आईफोन 14 की कीमत आपके लिए 75,905 रुपये में हो सकती है।
आईफोन 14 पर बैंक ऑफर के अलावा एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इस फोन पर 19,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है। हालांकि, इस ऑफर का पूरा लाभ तभी मिलता है जब ग्राहक एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल का स्मार्टफोन चेंज करते हैं।
अगर ये ऑफर पूरी तरह से अप्लाई हो जाता है और साथ में बैंक ऑफर भी अप्लाई करते हैं तो आईफोन 14 की कीमत पर 23,895 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। ऐसे में आईफोन 14 की कीमत आपको 79,900 रुपये की जगह सिर्फ 56,005 रुपये तक पड़ सकती है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि आईफोन 14 में E-SIM सपोर्ट, आपातकालीन कॉलिंग, क्रैश डिटेक्शन और फॉर्स डिटेक्शन, आपातकालीन एसओएस सैटेलाइट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: