Flipkart Cooling Days Sale 2025: गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में बिना एयर कंडीशनर, फ्रिज या कूलर के गुजारा करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है। अगर किसी वजह से एयर कंडीशनर, फ्रिज या कूलर खराब हो गया है या फिर आप इन तीनों में से कुछ खरीदने का सोच रहे हैं तो अभी आपके पास एक अच्छा मौका है। 21 मई तक AC, कूलर और फ्रिज सस्ते मिल रहे हैं। इनकी कीमत पर करीब 80 प्रतिशत तक छूट मिल रही है। आइए जानते हैं कि कैसे और कहां से सस्ते में एसी, कूलर या फ्रिज लिया जा सकता है।
लूट लो, अभी भी है मौका
फ्लिपकार्ट पर हर साल कोई न कोई सेल जरूर चलती है जिसमें कुछ होम अप्लायंसेस भारी छूट के साथ मिलते हैं। इस बार प्रसिद्ध ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर एनुअल सेल कूलिंग डेज शुरू हो गई है। 16 मई से शुरू हुई कूलिंग डेज सेव LG, Voltas, Whirlpool और Haier जैसी ब्रैंड्स के अप्लायंसेस सस्ते में मिल रही है। सेल पोस्टर के अनुसार 80 प्रतिशत तक की छूट के साथ एयर कंडीशनर, फ्रिज और कूलर मिल रहा है।
EMI की सुविधा उपलब्ध
अगर आपको AC, कूलर या फ्रिज पूरे कैश देकर नहीं लेना है तो आप EMI ऑप्शन को अपना सकते हैं। लाइव सेल में ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI की सुविधा मिल रही है। अलग-अलग बैंक कार्ड के साथ ईएमआई और कैशबैक का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स के तहत क्रेडिट और डेबिट कार्ड के यूज पर कैशबैक भी मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर्स के तहत यूजर्स को पुराने फ्रिज, पुराने एयर कंडीशनर या पुराने कूलर की जगह एक्सचेंज डिस्काउंट का लाभ मिल सकता है।
AC Cooler पर छूट
6 हजार रुपये से 10 हजार रुपये के बीच में एसी कूलर खरीदने का सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर इतनी कीमत में कूलर दिया जा रहा है। इसे आप आसानी से इधर-उधर शिफ्ट कर सकते हैं। कूलिंग के मामले में भी इन्हें बेस्ट माना जाता है।
वहीं, अगर एयर कंडीशनर खरीदने का प्लान है तो 30 हजार रुपये के खर्च के साथ भी एक नया एसी खरीद सकेंगे। फ्रिज की शुरुआती कीमत भी 20 हजार रुपये तक की है। सेल का फायदा उठाने के लिए फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर जाना होगा और Cooling Days Sale पर क्लिक करके आप सस्ते में एसी, फ्रिज या कूलर खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Google I/O 2025 Event: 20 और 21 मई को गूगल का सबसे बड़ा इवेंट, लेटेस्ट अपडेट के लिए करें ये एक काम
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 hr agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
4 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
6 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
6 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines