Flipkart Big Saving Days Sale: फ्लिपकार्ट पर आखिरकार अमेजन को टक्कर देने के लिए बिग सेविंग डेज की शुरुआत हो चुकी है। इस सेल में यूजर्स को तमाम चीजों पर भारी छूट का फायदा दिया जा रहा है। जबकि, फोन की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को भी तगड़ी डील्स का फायदा मिलने वाला है। प्रसिद्ध ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने पहले ही अपनी साइट पर कुछ बेस्ट डील्स एंड ऑफर्स के साथ 9 फोन्स को लिस्ट कर दिया था। इसके अलावा और भी स्मार्टफोन हैं जो भारी छूट के साथ खरीदे जा सकते हैं।
आज हम आपके लिए इन्हीं डील्स में मिल रहे 5 धांसू स्मार्टफोन लेकर आए हैं जो आपके बजट से मैच हो सकते हैं। इन फोन में हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन शामिल हैं। जबकि, कुछ ऐसे भी फोन हैं जो इस साल के शुरुआती चार महीनों में लॉन्च हुए हैं। आइए जानते हैं कि किन-किन फोन पर भारी छूट का लाभ दिया जा रहा है।
Motorola Edge 50 Pro 5G
मोटोरोला एज 50 प्रो 5जी की कीमत पर सीधा 16% का डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज के दौरान मोटो एज 50 प्रो को 36,999 रुपये की जगह 30,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन पर बैंक ऑफर्स के अलावा एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिससे अधिक छूट का फायदा मिल सकता है।
Realme P1 Pro 5G
हाल ही में लॉन्च हुआ रियलमी पी1 प्रो 5जी का 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट छूट के साथ खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट सेल के दौरान फोन की कीमत पर 12% डिस्काउंट मिल रहा है। आप Realme P1 को 24,999 रुपये की जगह 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन पर 18 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
Vivo T2 Pro 5G
वीवो टी2 प्रो 5जी फोन को आप 10% छूट के साथ खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान टी2 प्रो फोन 27,999 रुपये की जगह 24,999 रुपये में मिल रहा है। आप वीवो टी2 प्रो 5जी के 8 GB RAM + 256 GB ROM वेरिएंट को बैंक और एक्सचेंज जैसे ऑफर्स की मदद से सस्ते में खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़े- सस्ते में मिल रहा है AC, जानिए कैसे?
POCO X6 Pro 5G
पोको एक्स6 प्रो 5जी फोन को आप 21% छूट के साथ खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट सेल के दौरान एक्स6 प्रो 5जी 28,999 रुपये की जगह 24,999 रुपये में मिल रहा है। आप इसके 8 GB RAM + 256 GB ROM वेरिएंट को बैंक और एक्सचेंज जैसे ऑफर्स की मदद से सस्ते में खरीद सकते हैं।
REDMI Note 13 Pro 5G
रेडमी नोट 13 प्रो 5जी को आप 13% छूट के साथ खरीद सकते हैं। इसका 128 GB वेरिएंट 28,999 रुपये की जगह 24,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन में 200MP (OIS) + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा है। फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है।
Motorola Edge 40 Neo
मोटोरोला एज 40 निओ का 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 25% छूट के साथ मिल रहा है। आप इस फोन को 27,999 रुपये की जगह 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन में 50MP + 13MP का डुअल कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा है। फोन पर बैंक के अलावा एक्सचेंज ऑफर का फायदा दिया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Portable AC: ये पोर्टेबल डिवाइस दिलाएगा गर्मी से राहत
ये भी पढ़े- iPhone 15 और iPhone 14 की कीमत!
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
4 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
6 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
7 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
9 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines