Flipkart Big Diwali Sale सभी के लिए लाइव हो गई है और ये सेल 11 नवंबर तक चलने वाली है। प्लेटफॉर्म कई पॉपुलर फोन जैसे सैमसंग गैलेक्सी F14 5G, पोको M6 प्रो 5G, iPhone 14 और कई बजट स्मार्टफोन्स पर भारी छूट दे रहा है। वहीं अगर आप भी इन दिनों एक बजट फोन की तलाश कर रहे हैं और आपका बजट 15,000 रुपये से कम है तो हम आपके लिए इस प्राइस रेंज के मौजूद बेस्ट स्मार्टफोन्स डील्स की एक लिस्ट लेकर आये हैं। इन स्मार्टफोन्स में आपको कई जबरदस्त फीचर्स भी मिलते हैं। चलिए सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy M14 5G और Samsung Galaxy F14
लिस्ट में हमने सबसे पहले सैमसंग फोन को ऐड किया है। सैमसंग गैलेक्सी M14 5G और गैलेक्सी F14 के बीच 2-मेगापिक्सल के एक्स्ट्रा रियर कैमरे को छोड़कर, स्पेक्स के मामले में कोई अंतर नहीं है। हालांकि, परफॉर्मेंस के मामले में इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान दोनों फोन कमोबेश एक जैसी कीमत पर बिक रहे हैं। वहीं सैमसंग गैलेक्सी F14 पर एक्स्ट्रा बैंक कार्ड ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी।
Samsung Galaxy M14 5G इस वक्त 12,090 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है, जबकि Galaxy F14 को कंपनी ने 12,490 रुपये में लिस्ट किया है। लेकिन, फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान एफ सीरीज फोन Flipkart Axis Bank Card पर एक्स्ट्रा 5 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर के साथ उपलब्ध है। बैंक ऑफर का यूज करके आप फोन को काफी सस्ते में खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Lava Blaze 2 5G खरीदें या POCO M6 Pro 5G? देखें 10 हजार रुपये में कौन-सा Smartphone बेस्ट
iQOO Z6 Lite 5G
iQOO Z6 Lite एक और बजट फोन है जिसे आप 15,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। यह 14,548 रुपये में बिक रहा है। फोन में एक स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 चिपसेट का यूज किया गया है जो इसे पावरफुल बनाता है। रेगुलर और हल्की फुल्की गेमिंग के लिए ये फोन काफी शानदार है। स्मूथ गेमिंग के लिए Z6 लाइट में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। कुल मिलाकर, जो कोई भी बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहता है, उसके लिए iQOO Z6 Lite एक अच्छा वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन है।
Poco M6 Pro 5G
अगर आप 15 नहीं 10 हजार से कम का 5G स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो Poco M6 Pro 5G इस सेगमेंट का सबसे धांसू स्मार्टफोन है। फोन पर कंपनी 33% का डिस्काउंट दे रही है। इसमें स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट है, जो एक मिड-रेंज SoC से लैस है। इसमें आप कैजुअल गेमिंग का मजा ले सकते हैं और मल्टी-टास्किंग में भी आपको फास्ट एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी है और इसके साथ आपको 18W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। पोको M6 प्रो का 64GB मॉडल फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान 9,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
16 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines