Flipkart Big Billion Days Sale: 50 हजार रुपये से भी कम में मिलेगा आईफोन 13! बस करना होगा थोड़ा इंतजार

Flipkart Big Billion Days Sale, iphone 13

Flipkart Big Billion Days Sale: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल की जल्द शुरुआत होने वाली है। इसे 23 सितंबर 2022 से शुरू (Big Billion Days Sale Date) किया जाएगा। इस सेल का इंतजार कई लोगों को है क्योंकि इस दौरान हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोनों की पहली सेल होगी।

विज्ञापन

इसके अलावा आईफोन 14 (iPhone 14) आने के बाद ज्यादातर लोगों की नजरें आईफोन 13 (iPhone 13) की कीमत कम होने पर भी टिकी हुई है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं जो आईफोन 13 (iPhone 13 Price Cut Discount) की कीमत कम होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।

विज्ञापन

50 हजार रुपये से कम का आईफोन 13

बताया जा रहा है आगामी फ्लिपकार्ट सेल (Flipkart upcoming Sale) में आईफोन 13 को कम कीमत में पेश किया जा सकता है। ऐसी उम्मीद है कि आईफोन 13 को 50 हजार रुपये से भी कम कीमत में बेचा जा सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज काउंटडाउन

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 23 सितंबर से शुरू है। इससे पहले कंपनी अपने आधिकारिक ट्विटर आकाउंट पर आगामी सेल का काउंटडाउन जारी कर रही है। अलग-अलग ट्वीट के जरिए कंपनी द्वारा ऑफर्स और डील्स का इशारा दिया जा रहा है।

विज्ञापन

फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 की सेल 

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल को लेकर किए गए ट्वीट से ही ये जानकारी मिली है कि आईफोन 13 को 50 हजार रुपये से भी कम कीमत में पेश किया जा सकता है। कंपनी द्वारा एक ट्वीट किया गया है जिसमें आईफोन 13 की कीमत का अंदाजा लगाने के लिए कहा गया है। इसे एक गेम की तरह पेश किया गया है जिसमें यूजर्स से स्क्रीनशॉट लेकर कीमत के बारे में बताने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

इस ट्वीट में “Guess the Price” और आईफोन 13 के साथ अलग-अलग कीमत की ओर इशारा है। फ्लिपकार्ट की “The Big Billion Days Sale” में आने वाली डील्स की जानकारी ट्वीट से मिल रही है। अलग-अलग डील्स और ऑफर्स की ओर इशारा करते हुए कंपनी #CrazyDealsoniPhone टैग का भी इस्तेमाल कर रही है। वहीं, अब 23 सितंबर को ही पता चल सकेगा कि आईफोन 13 को कितनी कीमत में बेचा जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ