अब ना कोई डॉगी काट सकता, ना करीब फटक सकता, बाज़ार में मिल रही है डॉगी भगाने की तकनीक

Dog repellant Device

Dog repellant Device

विज्ञापन

Dog Repellant Device: नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई समेत कई शहरों में हाल के कुछ दिनों में कुत्तों के हमलों के खतरनाक और खौफनाक मामले सामने आए हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि बाहर निकलने के बाद आखिर कैसे हम इन कुत्तों के हमलों से बच सकते हैं? हम आपको आज एक ऐसी डिवाइस के बारे में बताएंगे जो मात्र 300 रुपये की है। इस डिवाइस के यूज से आप खुद को कुत्तों के हमलों से बचा सकते हैं।

अभी पढ़ें खुशखबरी! Jio ने लॉन्च किया दमदार प्लान, मात्र 8 रुपए देकर पाएं बंपर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा

Advertisment

क्या है Dog Repellant डिवाइस और कैसे करता है ये काम ?

दरअसल कुत्तों को दूर भगाने वाले इस बेहतरीन डिवाइस का नाम डॉग रेपेलेंट डिवाइस है। डिवाइस आपको काफी आसानी से ऑनलाइन या ऑफलाइन मार्केट में मिल जाएगा। इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती है। इसको लेकर कंपनी दावा करती है कि इससे कुत्ते आपको काटना तो दूर भौंकेगे भी नहीं। बता दें कि इस डिवाइस से अल्ट्रासोनिक साउंड निकलता है, जो कि कुत्तों को परेशान कर देता है जिससे वह आपके पास नहीं आते। कंपनी के मुताबिक आप इस डिवाइस के माध्यम से कुत्ते को ट्रेन भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस डिवाइस की भारत में कीमत

Dog Repellant डिवाइस भारत में एमेजॉन पर उपलब्ध है। इसकी शुरूआती कीमत 300 रुपए है। ये अलग-अलग कंपनियों द्वारा अलग- अलग कीमत पर उपलब्ध कराया गया है। इस डिवाइस का साइज़ बेहद छोटा है और आप इसे अपने पर्स में भी रख सकते हैं। वहीं इसे ऑपरेट करने के लिए आपकों 9 वोल्ट की बैटरी का इस्तेमाल करना होगा। ये डिवाइस के साथ नहीं आती है इसीलिए आपकों इसे खरीदना पड़ेगा। इस डिवाइस की रेंज 3 मीटर तक की होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ