Flipkart 10 Minutes Delivery: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart अगले हफ्ते से साल की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days लेकर आ रहा है। इस बार ग्राहक सिर्फ भारी डिस्काउंट्स का ही मजा नहीं लेंगे, बल्कि फटाफट डिलिवरी का अनुभव भी कर पाएंगे। खास बात यह है कि अब आपको घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि Flipkart Minutes सेवा के तहत कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स सिर्फ 10 मिनट में घर पर डिलीवर हो जाएंगे।
फ्लिपकार्ट मिनट्स क्या है?
Flipkart Minutes दरअसल ई-कॉमर्स कंपनी की क्विक डिलिवरी सेवा है। इसका मकसद ग्राहकों तक प्रोडक्ट्स को बेहद कम समय में पहुंचाना है। इस बार बिग बिलियन डेज सेल के दौरान इस सेवा का फायदा 19 शहरों और लगभग 3000 पिन कोड्स में दिया जाएगा। यानी बड़े शहरों के साथ-साथ अब टियर-2 शहरों जैसे अंबाला, गुवाहाटी, जयपुर, लखनऊ, कानपुर और पटना के लोगों को भी यह सुविधा मिलेगी।
सिर्फ 10 मिनट में मिलेगा iPhone 17
अब तक लोग नए iPhone 17 को खरीदने के लिए ऐपल स्टोर्स के बाहर घंटों लाइन में खड़े नजर आ रहे थे। लेकिन अब यही फोन फ्लिपकार्ट से सिर्फ 10 मिनट में आपके घर तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही कई और प्रीमियम स्मार्टफोन्स को भी इसी क्विक डिलिवरी लिस्ट में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें- Flipkart big billion days Sale: जबरदस्त डिस्काउंट पाने का सही तरीका
इन स्मार्टफोन्स की होगी फटाफट डिलिवरी
फ्लिपकार्ट मिनट्स के जरिए सिर्फ iPhone 17 ही नहीं, बल्कि कई और लोकप्रिय स्मार्टफोन्स भी बेहद तेजी से मिलेंगे। इस लिस्ट में शामिल हैं-
- Apple iPhone 16
- Apple iPhone 16 Pro
- Samsung Galaxy S24 5G
- Samsung Galaxy S24 FE 5G
- Motorola Edge 60 Fusion 5G
- Oppo K13X
- Realme P4 5G
- Poco F7
- Nothing CMF Phone 2 Pro
- Vivo T4x 5G
इंस्टेंट एक्सचेंज की सुविधा
इस बार फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों के लिए एक और बड़ा सरप्राइज रखा है। अब आप अपने पुराने स्मार्टफोन को तुरंत एक्सचेंज कर नया फोन खरीद पाएंगे। यह भारत का पहला ऐसा हायपर लोकल प्लेटफॉर्म होगा, जहां आप बिना इंतज़ार किए, सेल के दौरान ही इंस्टेंट ट्रेड-इन कर पाएंगे।गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स भी चंद मिनटों में सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं, बल्कि कई और इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स भी 10 मिनट में मिलेंगे। इनमें शामिल हैं-
- Apple AirPods Pro (2nd Gen)
- boAt Aavante Bar 480
- Samsung Fit 3
- Redmi Move
- Philips Multigroomer Trimmer
- Samsung Galaxy Book 4
- Fujifilm Instax Mini Film Rolls
- Logitech Wireless Mouse
- Ambrane MagSafe
- Apple Chargers
- Philips Hair Straightener
- Apple iPad A16
इस बार की Big Billion Days Sale सिर्फ डिस्काउंट्स और ऑफर्स तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ग्राहकों को स्पीड और सुविधा का भी डबल फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- कहां से खरीदें iPhone 16 Pro अमेजन या फ्लिपकार्ट, कौन दे रहा बेहतर ऑफर?
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
14 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
17 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
18 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines