Flipkart big billion days Sale: जबरदस्त डिस्काउंट पाने का सही तरीका, मिलेंगे शानदार ऑफर्स

अगर आप इस साल फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में ज्यादा से ज्यादा डिस्काउंट पाना चाहते हैं, तो अभी से तैयारी करें। Flipkart Big Billion Days Sale 2025 शुरू होने से पहले क्या करने से आपको बंपर ऑफर्स और सही डील मिलेगी यहां जानें.

flipkart big billion days sale

News 24 GFX

विज्ञापन

Flipkart की Big Billion Days Sale हर साल शॉपिंग करने वालों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होती। इस बार भी मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और दूसरे गैजेट्स पर तगड़े ऑफर्स मिलने वाले हैं। सेल की शुरुआत 23 सितंबर से होगी, लेकिन अगर आप थोड़ा पहले तैयारी कर लें तो बाकी लोगों से ज्यादा फायदा उठा पाएंगे।

Plus और Black मेंबरशिप का फायदा

अगर आप फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग करते रहते हैं, तो आपके पास सुपर कॉइन्स जरूर होंगे। 200 सुपर कॉइन्स होने पर आप खुद-ब-खुद Flipkart Plus मेंबर बन जाते हैं। Plus या Black मेंबर होने का सबसे बड़ा फायदा है कि आपको सेल का एक्सेस 22 सितंबर से, यानी 24 घंटे पहले ही मिल जाएगा। इससे आपके पास अच्छे प्रोडक्ट्स चुनने और जल्दी डील लॉक करने का मौका रहेगा।

विज्ञापन

बैंक कार्ड से मिलेंगे भारी डिस्काउंट

इस बार के ऑफर्स सिर्फ प्रोडक्ट्स की कीमत तक ही सीमित नहीं हैं। अगर आप Axis Bank या ICICI Bank के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। मतलब, पहले से कम कीमत वाले प्रोडक्ट्स पर भी और बचत हो जाएगी। अगर आपके पास ये कार्ड्स नहीं हैं, तो अब तक आपको इनके लिए अप्लाई कर देना चाहिए था।

फ्लिपकार्ट को-ब्रांडेड कार्ड का फायदा

सिर्फ Axis और ICICI ही नहीं, फ्लिपकार्ट अपने खास SBI और Axis Bank के को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड भी ऑफर करता है। इन कार्ड्स से शॉपिंग करने पर हर खरीद पर सीधा डिस्काउंट मिलता है। यानी सेल के दौरान ये कार्ड्स आपके लिए डबल फायदा देंगे।

विज्ञापन

विशलिस्ट बनाना न भूलें

सेल के दौरान लाखों लोग एक साथ शॉपिंग करते हैं और अच्छे प्रोडक्ट्स जल्दी आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं। इसलिए जो भी प्रोडक्ट आप खरीदना चाहते हैं, उन्हें पहले से Wish List में ऐड कर लें। इससे सेल शुरू होते ही आपको सीधे उस प्रोडक्ट की डील दिख जाएगी और आप तुरंत ऑर्डर कर पाएंगे।

अगर आप इस साल फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में ज्यादा से ज्यादा डिस्काउंट पाना चाहते हैं, तो अभी से तैयारी करें। Plus या Black मेंबरशिप लें, सही बैंक कार्ड तैयार रखें और अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स की विशलिस्ट बना लें। इस तरह आप बाकियों से पहले बेहतरीन डील्स को लॉक कर पाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ