अगर आप नया iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो Flipkart की Big Billion Days 2026 Sale आपके लिए खास हो सकती है. सेल में iPhone 17 से लेकर iPhone 17 Pro Max तक कई मॉडल्स पर ऑफर मिलने की उम्मीद है. फिलहाल Flipkart पर कुछ iPhone मॉडल्स की ऐसी कीमतें दिखाई दे रही हैं, जिनमें बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज और कैशबैक को जोड़ने के बाद फोन काफी सस्ता पड़ रहा है. हालांकि, इन कीमतों को अभी Big Billion Days की फाइनल कीमत नहीं माना जा सकता है.
कब मिलेगा Flipkart BBD का अर्ली एक्सेस
Flipkart Big Billion Days 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से पात्र सदस्यों के लिए अर्ली एक्सेस के साथ होगी. इसके बाद 9 अक्टूबर से सेल सभी ग्राहकों के लिए शुरू हो जाएगी. सेल के दौरान iPhone समेत कई स्मार्टफोन्स पर अलग-अलग तरह के ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं.
iPhone 17 पर दिख रही ₹79,999 की कीमत
Flipkart पर iPhone 17 की कीमत फिलहाल 79,999 रुपये की BBD कीमत के तौर पर दिखाई जा रही है. यानी इस मॉडल को लेकर सेल में मिलने वाली कीमत का एक संकेत अभी से मिल गया है. हालांकि, बाकी मॉडल्स की तरह इस कीमत पर भी अंतिम ऑफर और शर्तें सेल शुरू होने पर ही पूरी तरह साफ होंगी.
iPhone 15 की कीमत 63,999 रुपये तक पहुंची
iPhone 15 भी Flipkart पर 63,999 रुपय की इफेक्टिव BBD प्राइज के साथ नजर आ रहा है. पुराने iPhone मॉडल को कम कीमत में खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए यह कीमत खास हो सकती है. हालांकि, सेल के दौरान मिलने वाले बैंक और दूसरे ऑफर्स के हिसाब से वास्तविक भुगतान अलग हो सकता है.
iPhone 16 पर एक्सचेंज से कीमत काफी कम
iPhone 16 128GB फिलहाल Flipkart पर 69,900 रुपये में लिस्टेड है. इस पर 999 रुपये का डिस्काउंट, iPhone 15 एक्सचेंज करने पर अधिकतम 33,400 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू और Flipkart Axis Bank से 1,850 रुपये कैशबैक शामिल करने के बाद इसकी इफेक्टिव प्राइज 35,388 रुपये दिखाई जा रही है.
₹64,170 में iPhone 17 Pro
iPhone 17 Pro 256GB की मौजूदा लिस्टेड कीमत 1,34,900 रुपये है. इसमें 999 रुपये का डिस्काउंट, iPhone 16 Pro के एक्सचेंज पर अधिकतम 68,250 रुपये की वैल्यू और Flipkart Axis Bank से 3,358 रुपये कैशबैक जोड़ने के बाद इकी इफेक्टिव प्राइज 64,170 रुपये दिखाई दे रही है. यानी ऑफर्स को मिलाकर फोन की कीमत काफी नीचे आती है.
iPhone 17 Pro Max पर भी बड़ा ऑफर
iPhone 17 Pro Max 256GB की मौजूदा कीमत 1,49,900 रुपये है. इसमें 999 रुपये का डिस्काउंट और iPhone 16 Pro एक्सचेंज करने पर अधिकतम 68,250 रुपये की वैल्यू मिल रही है. इसके अलावा Flipkart Axis Bank की तरफ से 4,000 रुपये कैशबैक को जोड़ने पर इसकी इफेक्टिव प्राइज 78,573 दिखाई दे रही है.
इन बैंक कार्ड पर मिलेगा इंस्टेंट डिस्काउंट
Big Billion Days Sale के दौरान Flipkart पात्र ICICI Bank और Axis Bank कार्ड से खरीदारी पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है. इसके अलावा ग्राहकों को एक्सचेंज बेनिफिट और EMI का विकल्प भी मिलेगा. कुछ स्मार्टफोन्स पर नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी उपलब्ध हो सकती है.
लेकिन अभी इन कीमतों को फाइनल न मानें
यहां सबसे जरूरी बात ये है कि 35,388, 64,170 और 78,573 रुपये जैसी कीमतें मौजूदा ऑफर्स को जोड़कर निकाली गई इफेक्टिव प्राइज हैं. इन्हें बिग बिलियम डेज की पक्की सेल कीमत नहीं माना जाना चाहिए. एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन और बाकी शर्तों के आधार पर बदल सकती है. इसी तरह बैंक कैशबैक भी कार्ड और पेमेंट तरीके के हिसाब से अलग हो सकता है.
अगर आप सेल में iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो सिर्फ स्क्रीन पर दिखाई जा रही इफेक्टिव प्राइज देखर ऑर्डन न करें. एक्सचेंज में मिलने वाली वास्तविक वैल्यू, बैंक ऑफर और कैशबैक की शर्तें जरूरी जांचें. बिग बिलियन डेज शुरू होने के बाद फ्लिपकार्ट अगर किसी मॉडल की फाइनल सेल कीमत घोषित करता है तो उसी हिसाब से डील की तुलना करना ज्यादा सही रहेगा.
ये भी पढे़ं- Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17 से Pixel 11 तक, फ्लिपकार्ट सेल में इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी तगड़ी डील