Flipkart Big Billion Days 2025: फेस्टिव सीजन की सबसे चर्चित ऑनलाइन सेल Flipkart Big Billion Days 2025 इस साल 23 सितंबर से शुरू हो रही है। फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक मेंबर्स को 22 सितंबर से ही अर्ली एक्सेस मिल जाएगा। इस बार सेल में स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑडियो गैजेट्स पर इतने बड़े डिस्काउंट दिए जा रहे हैं कि खरीदारों के बीच पहले ही उत्साह बढ़ गया है।
Google Pixel 9 पर भारी डिस्काउंट
इस सेल का सबसे बड़ा सरप्राइज है Google Pixel 9 पर मिलने वाली डील। लॉन्च के समय इसकी कीमत 79,999 रुपये थी (12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट)। लेकिन बिग बिलियन डेज के दौरान इसका दाम सीधे आधा होकर 40,000 रुपये से भी नीचे पहुंच जाएगा। यानी ग्राहक इसे केवल 39,999 रुपये में खरीद पाएंगे। करीब 40,000 रुपये की सीधी बचत इसे साल की सबसे बड़ी स्मार्टफोन डील बना रही है।
क्यों खास है Pixel 9?
Pixel 9 सिर्फ कीमत की वजह से नहीं, बल्कि अपने फीचर्स की वजह से भी ध्यान खींच रहा है। इसमें 6.3 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन को पावर देता है Google का नया Tensor G4 प्रोसेसर, जो स्मूद मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव देता है। 4,700mAh बैटरी के साथ इसमें फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है।
ये भी पढ़ें- लाइव Translation के साथ AirPods Pro 3 लॉन्च, Chinese Earbuds पहले से कर रहे हैं ये काम
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट
Google हमेशा से अपने कैमरा क्वालिटी के लिए जाना जाता है और Pixel 9 इसमें भी निराश नहीं करता। फोन में 50MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है, साथ ही 10.5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। गूगल की कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी टेक्नोलॉजी कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें देती है। यह चार रंगों में उपलब्ध रहेगा – Peony, Porcelain, Obsidian और Wintergreen।
ऑडियो गैजेट्स पर भी जबरदस्त ऑफर
स्मार्टफोन्स के साथ-साथ फ्लिपकार्ट ने अपनी प्री डील्स में ऑडियो एक्सेसरीज पर भी धमाकेदार डिस्काउंट का ऐलान किया है। ग्राहक इस बार 80% तक छूटस्मार्टफोन्स और गैजेट्स में हेडफोन, ईयरबड्स और नेकबैंड ले सकते हैं। boAt Airdopes Alpha Gen 2 पर 77% की छूट मिल रही है, जो लंबी बैटरी लाइफ और लो लेटेंसी मोड के साथ आते हैं। वहीं OnePlus Bullets Wireless Z2 को 32% डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy S24 Ultra की बंपर डील
Flipkart Big Billion Days 2025 की एक और हाइलाइट है Samsung Galaxy S24 Ultra। इसका 12GB + 256GB वेरिएंट अब 79,998 रुपये में मिल रहा है, जो इसके लॉन्च प्राइस 1,29,990 रुपये से पूरे 50,000 रुपये सस्ता है। अगर आप Axis Bank या ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको 10,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। यानी फोन की इफेक्टिव कीमत 70,000 रुपये से भी कम पड़ जाएगी।
क्यों न करें यह मौका मिस?
इस बार की बिग बिलियन डेज सेल में Google Pixel 9 और Samsung Galaxy S24 Ultra जैसी प्रीमियम डिवाइस पर इतने बड़े ऑफर्स शायद ही फिर मिलें। इसके अलावा ऑडियो प्रोडक्ट्स और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भी भारी छूट दी जा रही है। फेस्टिव शॉपिंग का यह मौका उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो लंबे समय से नया स्मार्टफोन या गैजेट लेने का इंतज़ार कर रहे थे।
ये भी पढ़ें- सिर्फ iPhone ही नहीं! Apple ने पेश की ये नई स्टाइलिश Accessories, देखें डीटेल्स
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
4 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
6 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
8 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
9 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
11 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines