Flipkart की अगली बड़ी सेल को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. कंपनी के ऐप पर जारी किए गए टीजर से सेल की शुरुआती जानकारी सामने आई है. से 9 अक्टूबर से शुरू होगी. वहीं 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा. इसके अलावा Axis Bank और ICICI Bank के साथ मिलकर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट का ऑफर भी दिया जाएगा. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि किन प्रोडक्ट्स पर कितनी छूट मिलेगी.
किसे मिलेगा Early Access?
Flipkart के टीजर के मुताबिक, 8 अक्टूबर से चुनिंदा मेंबर्स के लिए सेल का Early Access शुरू होगा. इसमें Flipkart Plus, Flipkart Black और Flipkart Credit Card यूजर्स शामिल हैं. यानी इन कैटेगरी में आने वाले ग्राहकों को बाकी यूजर्स से पहले सेल के ऑफर्स देखने और खरीदारी करने का मौका मिल सकता है.
कंपनी ने अभी टीजर में पूरी सेल का शेड्यूल जारी नहीं किया है. ऐसे में आम ग्राहकों के लिए सेल कब खुलेगी और यह कितने दिनों तक चलेगी, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. Flipkart आने वाले दिनों में सेल से जुड़ी बाकी डिटेल्स जारी कर सकता है.
इन बैंक कार्ड्स पर 10% छूट
सेल के दौरान Flipkart ने Axis Bank और ICICI Bank को अपने बैंकिंग पार्टनर्स के तौर पर लिस्ट किया है. टीजर में दोनों बैंकों के साथ पात्र ट्रांजैक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट का जिक्र है. हालांकि, इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए किन कार्ड्स की जरूरत होगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है.
बाकी डिस्काउंट्स पर क्या अपडेट?
10% इंस्टेंट डिस्काउंट की जानकारी सामने आ गई है, लेकिन ऑफर की पूरी शर्तें अभी साफ नहीं हैं. इसमें न्यूनतम खरीदारी की रकम, अधिकतम डिस्काउंट लिमिट, वैलिड कार्ड और किन प्रोडक्ट कैटेगरी पर यह ऑफर लागू होगा, जैसी जानकारी शामिल है. Flipkart की तरफ से इन डिटेल्स का ऐलान सेल के करीब आने पर किया जा सकता है.
किन ऑफर्स के मिलने की उम्मीद?
Acer, Haier और JBL समेत कई ब्रांड शामिल
टीजर में कुछ बड़े ब्रांड्स के नाम भी दिखाई दिए है. इनमें Acer, Haier, JBL, Aristocrat और TCL शामिल हैं. ये इस बात का संकेत है कि सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज से जुड़े कई प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, इन ब्रांड्स के किसी खास प्रोडक्ट की कीमत या डिस्काउंट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
स्मार्टफोन से TV तक मिल सकते हैं ऑफर्स
Flipkart के टीजर में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, ऑडियो प्रोडक्ट्स और होम अप्लायंसेज जैसी कैटेगरी से जुड़े ऑफर्स आने की उम्मीद बनती है. हालांकि, कंपनी ने अभी किसी प्रोडक्ट की कीमत या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं की है. इसलिए फिलहाल सिर्फ सेल में शामिल ब्रांड्स और कैटेगरी के आधार पर ही अंदाजा लगाया जा सकता है.
Top Deals पर अभी सस्पेंस
Flipkart ने अपने सबसे बड़े ऑफर्स को फिलहाल पर्दे के पीछे रखा है. टीजर में ‘Top deals are revealing soon’ लिखा गया है, यानी आने वाले समय में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरे प्रोडक्ट्स पर मिलने वाली खास डील्स की जानकारी सामने आ सकती है.
ये भी पढ़ें- सिर्फ 34,355 रुपये में खरीदें iPhone 17! इन साइट्स पर मिल रहे तगड़े ऑफर्स, जानें कहां क्या डील
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
3 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
4 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
5 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
6 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
10 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Flipkart
First published on:
Know More: Editorial Guidelines