हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Flipkart Sale: सबसे महंगा iPhone भी हो गया सस्ता, 19 हजार रुपये गिरी कीमत

iPhone 15 Pro Price Offer: फ्लिपकार्ट पर अभी बिग बचत डेज सेल जारी है जिसमें आईफोन पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। सबसे महंगे प्रो मॉडल्स का भी सेल में प्राइस ड्राप हुआ है। चलिए इस खास ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

iPhone 15 Pro Price: एप्पल ने पिछले साल सितंबर में iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था। जबकि हम iPhone 16 सीरीज के लॉन्च से अब कुछ महीने दूर हैं, मौजूदा लाइनअप भारी डिस्काउंट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट iPhone 15 Pro और प्रो मैक्स को सबसे कम प्राइस में खरीदने का मौका दे रहा है। जबकि नए प्रीमियम फ्लैगशिप को इस साल सितंबर में Apple इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। डील देखकर लग रहा है कि अभी Apple प्रोडक्ट खरीदने का ये सही टाइम है।

Flipkart लिस्टिंग के अनुसार, iPhone 15 Pro अब अपने लॉन्च प्राइस की तुलना में 14,910 रुपये की छूट पर उपलब्ध है। जबकि Apple iPhone 15 Pro Max पर कंपनी 19,910 रुपये कि छूट दे रही है। अगर आप फ्लैगशिप फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां हम आपको ऑफर, स्पेसिफिकेशन और सभी डिटेल्स विस्तार से बताएंगे…

iPhone 15 Pro की कीमत

Flipkart पर iPhone 15 Pro का बेस वेरिएंट अब 1,19,990 रुपये (128GB) में लिस्टेड है। मिड 256GB और 512GB वेरिएंट की कीमत 1,29,990 रुपये और 1,49,990 रुपये है। जबकि 1TB स्टोरेज वाला टॉप-एंड मॉडल फिलहाल 1,69,990 रुपये में उपलब्ध है। इसे ब्लैक, ब्लू, नेचुरल और व्हाइट कलर में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर्स की बात करें तो आप Flipkart Axis बैंक कार्ड के जरिए 5 परसेंट कैशबैक ले सकते हैं।

विज्ञापन

दूसरी तरफ Apple iPhone 15 Pro मैक्स अभी बिना किसी ऑफर के 1,39,990 रुपये में मिल रहा है। कंपनी इस फोन पर 19 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट दे रही है। एक्सचेंज की बात करें तो आप चुनिंदा मॉडल के एक्सचेंज के जरिए 50,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। दूसरे, आप कॉम्बो ऑफर के जरिए 2,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। इस बीच, चलिए डिवाइस के स्पेसिफिकेशन भी जानें…

ये भी पढ़ें- अरे वाह! Jio ने लॉन्च किए 3 सबसे सस्ते Unlimited 5G प्लान, एक की कीमत तो बस 51 रुपये

विज्ञापन

iPhone 15 Pro के स्पेसिफिकेशन

iPhone 15 Pro में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED स्क्रीन है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और सेरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन है। इसमें टाइटेनियम डिजाइन और टेक्सचर्ड मैट ग्लास बैक है। डिवाइस A17 Pro चिपसेट ऑफर करता है और यह iOS 17 OS पर चलता है। iPhone 15 Pro को इस साल के अंत में iOS 18 अपडेट और Apple इंटेलिजेंस फीचर भी मिलेंगे।

कैमरे की बात करें तो फ्लैगशिप में 48MP + 12MP + 12MP रियर और 12MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो IP68 रेटेड हैंडसेट में वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, NFC और चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। जबकि अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में एक्शन बटन दिया गया है और यह 15W तक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola