Flipkart सेल में Voltas समेत ये 3 फ्रिज मिल रहे हैं सस्ते में, मिल रहा है 44% तक डिस्काउंट!

Flipkart Big Bachat Days Sale Discount on Refrigerator: क्या आप भी नया रेफ्रीजिरेटर खरीदने की सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट आपके लिए जबरदस्त डील लेकर आया है। Voltas समेत ये 3 फ्रिज काफी सस्ते में मिल रहे हैं। चलिए इसके बारे में जानें

Flipkart Big Bachat Days Sale Discount on Refrigerator

Flipkart Big Bachat Days Sale Discount on Refrigerator: Flipkart पर अभी बिग बचत डेज सेल लाइव है जो 17 मई तक चलेगी। सेल के दौरान स्मार्टफोन से लेकर कई होम अप्लायंसेज पर बंपर छूट देखने को मिल रही है। वहीं, इस सेल में सबसे शानदार डील्स रेफ्रीजिरेटर पर देखने को मिल रही है। कंपनी इस वक्त Voltas समेत 3 फ्रिज पर जबरदस्त छूट दे रही है। लिस्ट में शामिल एक फ्रिज पर तो कंपनी 44% तक डिस्काउंट दे रही है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

Godrej 180 L Direct Cool Single Door 3 Star Refrigerator

फ्लिपकार्ट बिग बचत डेज सेल में गोदरेज का ये फ्रिज काफी सस्ते में मिल रहा है। कंपनी इस रेफ्रीजिरेटर पर 35% की छूट दे रही है जिसके बाद आप इसे सिर्फ 13,990 रुपये में अपना बना सकते हैं। HDFC Bank Credit Card EMI से इस फ्रिज को खरीदने पर कंपनी एक्स्ट्रा 2000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जबकि 6 मंथ EMI ऑप्शन पर डेबिट कार्ड के खरीदने पर आप 3500 रुपये तक बचा सकते हैं।

Voltas Beko by A Tata Product 183 L Direct Cool Single Door 3 Star Refrigerator

लिस्ट का दूसरा फ्रिज Voltas कंपनी का है जो सेल में सस्ता मिल रहा है। ई-कॉमर्स दिग्गज इस फ्रिज पर 44% की छूट दे रहा है जिसके बाद आप इसे 13,890 रुपये में अपना बना सकते हैं। इस फ्रिज पर भी कंपनी 6 मंथ EMI ऑप्शन से खरीदारी पर 3500 रुपये की छूट दे रही है। ये डिस्काउंट आप HDFC Bank Credit Card से ले सकते हैं। खास बात यह है कि फ्रिज पर 12 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

Realme TechLife 180 L Direct Cool Single Door 3 Star Refrigerator

फ्लिपकार्ट बिग बचत डेज सेल में realme का ये फ्रिज भी सबसे कम प्राइस में मिल रहा है जिसकी कीमत कम होकर 12,490 रुपये हो गई है। जबकि इस फ्रिज की एमआरपी 22,990 रुपये है। इस फ्रिज पर कंपनी 7,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और HDFC Bank Credit Card EMI से इसे खरीदने पर 2000 रुपये की छूट ले सकते हैं। वहीं, HDFC Bank Debit Card EMI से खरीदने पर कंपनी 3500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ