हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Flipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?

Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival में सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि लैपटॉप, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, स्मार्टवॉच, कपड़े, जूते और होम अप्लायंसेज पर भी बंपर डिस्काउंट मिलने वाला है. कई प्रोडक्ट्स पर 80% तक की छूट के साथ बैंक कार्ड से 10% की अतिरिक्त बचत का मौका भी है.

विज्ञापन
Flipkart और Amazon सेल में लैपटॉप, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, जैसे कई होम अप्लायंसेज पर बंपर डिस्काउंट मिलने वाला है. (Image Credit-AI)

फेस्टिव सीजन शुरू होते ही Flipkart और Amazon पर साल की सबसे बड़ी सेल भी आ गई है. Flipkart की Big Billion Days (BBD) और Amazon की Great Indian Festival (GIF) सेल में स्मार्टफोन के अलावा भी कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिलने वाले हैं. अगर आप लैपटॉप, स्मार्टवॉच, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कपड़े, जूते या घर का सामान खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो इन सेल में कई ऑफर्स मिल सकते हैं. खास बात यह है कि बैंक कार्ड ऑफर्स के जरिए कीमत और कम की जा सकती है. बता दें दोनों सेल 9 अक्टूबर से लाइव होंगी और इनका अर्ली एक्सेस यूजर्स को 8 अक्टूबर से मिलेगा.

फोन के अलावा इन चीजों पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स पर 80% तक की छूट

सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स पर सबसे ज्यादा नजर बनी हुई है. लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर 70% से 80% तक की छूट मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा कई प्रोडक्ट्स पर बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी मिल सकता है.

लैपटॉप और टैबलेट पर मिलेंगे एक्स्ट्रा ऑफर्स

Apple MacBook M-सीरीज, Samsung Galaxy Book4 के साथ HP और Asus के Core i3, i5 और i7 लैपटॉप्स पर प्राइस कट देखने को मिलेगा. गेमिंग और स्टूडेंट लैपटॉप खरीदने वालों को नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बोनस का फायदा मिल सकता है. एक्सचेंज ऑफर के तहत 10,000 रुपये तक की अतिरिक्त बचत भी हो सकती है.

विज्ञापन

स्मार्टवॉच पर भी बंपर डील

अगर आप स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Noise, boAt, Fire-Boltt और Apple Watch जैसे ब्रांड्स पर भी ऑफर्स मिलेंगे. इन प्रोडक्ट्स पर 70% तक की छूट मिलने की उम्मीद है. यानी फेस्टिव सीजन में स्मार्टवॉच खरीदना पहले के मुकाबले सस्ता पड़ सकता है.

TWS और स्पीकर पर भी बड़ी बचत

ऑडियो कैटेगरी में TWS ईयरफोन और ब्लूटूथ स्पीकर्स पर भी कई ऑफर्स मिलेंगे. Sony, JBL और boAt जैसे ब्रांड्स के ईयरबड्स और स्पीकर्स पर बंपर डील्स उपलब्ध होंगी. अगर लंबे समय से नया ईयरफोन या स्पीकर लेने का प्लान बना रहे हैं, तो सेल में कीमतों पर नजर रख सकते हैं.

विज्ञापन

टीवी और होम अप्लायंसेज पर 75% तक डिस्काउंट

टीवी और बड़े होम अप्लायंसेज पर भी 60% से 75% तक की छूट मिलने की उम्मीद है. Samsung, Xiaomi, LG और Sony के 4K स्मार्ट टीवी पर कई ऑफर्स मिलेंगे. कुछ स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत 10,000 रुपये से भी कम हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17 से Pixel 11 तक, फ्लिपकार्ट सेल में इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी तगड़ी डील

विज्ञापन

फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर भी ऑफर

रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन खरीदने वालों के लिए भी सेल में कई डील्स हैं. Samsung 256L Bespoke AI Convertible जैसे फ्रिज पर डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है. इसके अलावा LG और Whirlpool की वॉशिंग मशीनों पर भी सीधे डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर्स दिए जा रहे हैं.

किचन अप्लायंसेज भी सस्ते

किचन के सामान पर भी सेल में अच्छी बचत हो सकती है. मिक्सर ग्राइंडर, एयर फ्रायर और इंडक्शन कुकटॉप जैसे प्रोडक्ट्स पर 60% से ज्यादा की छूट मिल रही है. Flipkart Smartbuy Pento 500W Mixer जैसे प्रोडक्ट भी सेल ऑफर में शामिल हैं.

विज्ञापन

फैशन और फुटवियर पर 80% तक छूट

कपड़े और जूते खरीदने वालों के लिए भी Big Billion Days और Great Indian Festival में कई ऑफर्स हैं. Puma, Adidas, Nike और Levi’s जैसे बड़े ब्रांड्स के कपड़ों और फुटवियर पर कम से कम 50% से लेकर 80% तक की छूट मिल सकती है. फेस्टिव सीजन में शॉपिंग करने वालों के लिए यह कैटेगरी भी काफी अहम है.

ट्रॉली बैग और लगेज पर भी डील

अगर आप ट्रैवल के लिए नया बैग या ट्रॉली लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो सेल में कई विकल्प मिलेंगे. Flipkart पर ट्रॉली बैग कॉम्बो की शुरुआती कीमत 2,299 रुपये से शुरू होगी. अलग-अलग ब्रांड्स और मॉडल पर डिस्काउंट के साथ दूसरे ऑफर्स भी मिल सकते हैं.

विज्ञापन

होम डेकोर पर 70% तक की बचत

घर के सामान और डेकोरेशन से जुड़े प्रोडक्ट्स पर भी 50% से 70% तक की छूट मिलने की उम्मीद है. बेड, सोफा सेट और मैट्रेस जैसे सामान पर Flipkart और Amazon दोनों पर डिस्काउंट के साथ फ्री इंस्टॉलेशन जैसे ऑफर्स भी मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Flipkart BBD सेल में iPhone पर बंपर ऑफर! 16 से लेकर 17 Pro Max तक इतने सस्ते मिलेंगे फोन

विज्ञापन

ग्रॉसरी पर भी मिल रही बचत

सेल का फायदा सिर्फ महंगे सामान तक सीमित नहीं है. Amazon Fresh और Flipkart Grocery पर रोजमर्रा के सामान और फेस्टिव गिफ्ट हैंपर्स पर भी ऑफर्स मिल रहे हैं. इन प्रोडक्ट्स पर 50% तक की बचत की जा सकती है.

बैंक कार्ड से और कम हो सकती है कीमत

सेल के दौरान मिल रहे डिस्काउंट के ऊपर बैंक कार्ड ऑफर्स का फायदा भी लिया जा सकता है. Flipkart Big Billion Days में Axis Bank और ICICI Bank कार्ड्स से 10% की अतिरिक्त बचत मिल सकती है. वहीं Amazon Great Indian Festival में SBI Credit और Debit Cards पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. Prime मेंबर्स को कुछ प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त ऑफर्स भी मिल सकते हैं.

विज्ञापन

खरीदारी से पहले ऑफर की शर्तें जरूर देखें

हालांकि किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसकी मौजूदा कीमत, डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज वैल्यू को जरूर चेक करना चाहिए. अलग-अलग प्रोडक्ट और कार्ड पर ऑफर की शर्तें अलग हो सकती हैं. इसलिए सिर्फ डिस्काउंट प्रतिशत देखकर खरीदारी करने के बजाय फाइनल पेमेंट अमाउंट देखकर ही डील तय करना बेहतर रहेगा.

डिस्क्लेमर– ऊपर बताए गए डिस्काउंट, ऑफर्स और कीमतें सेल के दौरान बदल सकती हैं. बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज ऑफर और अन्य छूट संबंधित नियम व शर्तों के अधीन हैं. खरीदारी करने से पहले Flipkart और Amazon पर प्रोडक्ट की मौजूदा कीमत और लागू ऑफर्स की जानकारी जरूर जांच लें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola