Flight Cancel Refund Process: बस या ट्रेन से यात्रा करने की तुलना में हवाई जहाज का सफर थोड़ा महंगा होता है। जल्दी पहुंचाने और टाइम की बचत के लिए फ्लाइट से सफर करना बेस्ट रहता है, लेकिन अगर किसी वजह से टिकट को कैंसिल करना पड़े तो उसके लिए क्या नियम है? कब तक कैंसिल टिकट के पैसे वापस मिल सकते हैं? फ्लाइट टिकट को कितने दिन पहले कैंसिल कर सकते हैं? फ्लाइट टिकट कैंसिल करने का तरीका क्या है? आइए इन सब सवालों के जवाब जानते हैं।
कैंसिलेशन चार्ज और रिफंड से जुड़े नियम अलग-अलग
एयरवेज और एयरलाइन के टिकट कैंसिल संबंधित नियम और शर्त अलग-अलग होते हैं। कैंसिलेशन चार्ज और रिफंड से जुड़े नियम अलग हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार अगर फ्लाइट कैंसिल होती है तो ऐसे में एयरलाइंस द्वारा पैसेंजर को उनकी सुविधा के अनुसार टिकट रिशिड्यूल करने का ऑप्शन दिया जाता है। इसके अलावा उनकी सुविधाओं का भी खास ख्याल रखा जाता है। हालांकि, पैसेंजर के इनकार करने पर टिकट का पूरा पैसा रिफंड हो जाता है।
फ्लाइट टिकट कैंसिल का समय और चार्ज
पैसेंजर द्वारा फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर रिफंड के अलग नियम होते हैं। डोमेस्टिक एयरलाइंस के नियम के अनुसार आप कितने दिन पहले टिकट कैंसिल कर रहे हैं, उस पर रिफंड निर्भर करता है। अगर 7 दिन पहले फ्लाइट की टिकट कैंसिल करते हैं तो पूरा रिफंड मिल सकता है।
उड़ान भरने से 3 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर लगभग 3 हजार रुपये का चार्ज लगता है और बाकी बचा पैसा रिफंड होता है। उड़ान भरने के 3 दिन से उड़ान के दिन तक टिकट कैंसिलेशन पर 3500 रुपये तक चार्ज लगता है।
फ्लाइट टिकट को कैंसिल करने का ऑनलाइन तरीका
- जहां से टिकट बुक की है उस वेबसाइट या ऐप में लॉगिन करें।
- इसके बाद माय बुकिंग के सेक्शन पर क्लिक करें।
- टिकट की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
- यहीं से आप टिकट कैंसिल का ऑप्शन भी देख सकेंगे।
- कैंसिल पर क्लिक करने के बाद रिफंड के लिए आगे का प्रोसेस अपनाएं।
- मांगी जा रही जानकारी को भर दें और फिर ओके बट पर टैब करें।
- ऐप से कैंसिल करने पर कैंसिलेशन चार्ज भी लग सकता है।
- कैंसिलेशन प्रक्रिया पूरी होने पर रिफंड कब तक मिलेगा, इसकी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Air India Flights: एयर इंडिया की 2 और उड़ानें रद्द, 80 से ज्यादा पहले ही हो चुकी कैंसिल, जानें क्या है वजह?
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
10 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
12 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
14 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
15 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
17 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines