Smartphone Tips And Tricks: स्मार्टफोन खरीदने के बाद अधिकतर लोग इसे बहुत ही ध्यान से चलते हैं। बहुत कम लोगों को शुरू में हैंग और चार्जिंग की समस्या होती है। यूज करने के साथ ही इसमें धीरे-धीरे जंक फाइल भर जाने के कारण हैंग होना आम बात है। अगर आपके पास भी स्मार्टफोन है और इसे बार-बार हैंग होने से परेशान हो गए हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। इन 5 सबसे आसान टिप्स और ट्रिक से किसी भी स्मार्टफोन को सुपरफास्ट बना सकते हैं।
Cache फाइल्स को करें क्लीन
स्मार्टफोन में ऐप्स इंस्टॉल करने के बाद इसमें Cache फाइल बन जाते हैं। इसे समय-समय पर क्लीन कर आप स्मार्टफोन को धीरे होने से बचा सकते हैं। इसे डिलीट करने के लिए ऐप के ऊपर क्लिक कर इन्फो सेक्शन में जाएं। इसके बाद नीचे की तरफ क्लीन कैच पर क्लिक कर इसे डिलीट कर दें।
यह भी पढ़ें: iPhone 15 लॉन्च होने से पहले जानें पहला आईफोन कब आया था और कितनी थी कीमत
स्मार्टफोन करें रिसेट
स्मार्टफोन यूजर्स केवल इसे चलाने में ही ज्यादा समय व्यस्त करते हैं। आप इसकी हेल्थ के ऊपर ध्यान देकर हैंग होने से बचा सकते हैं। इसके लिए नियमित रूप से रिसेट करना भी जरूरी है। अगर जरूरी फाइल्स और फोल्डर कम है और इसे किसी और डिवाइस में शेयर कर सकते हैं तो 5 से 6 महीने में स्मार्टफोन को एक बार रिसेट जरूर करें।
स्मार्टफोन करें अपडेट
स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस में कमी आने के बाद आप एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट करते रहें। इसमें आपको लेटेस्ट एंड्राइड वर्जन के साथ ही सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलते हैं। जिससे डाटा चोरी या लीक होने की बहुत कम संभावना होती है। इसके साथ ही आपको कई नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।
टेंपरेरी फाइल्स और गैर जरूरी ऐप्स करें डिलीट
जिस ऐप को इस्तेमाल नहीं करते हैं या फिर बहुत कम जरूरत पड़ती है इसे आप इस्तेमाल करने के बाद डिलीट कर सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन में मौजूद टेंपरेरी फाइल्स को डिलीट कर इसमें स्टोरेज बनाएं। इस तरह आप किसी भी स्मार्टफोन में हैंग होने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
6 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
7 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
10 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines