iPhone 15 लॉन्च होने से पहले जानें पहला आईफोन कब आया था और कितनी थी कीमत

iPhone 15 launch date, Upcoming iPhone Price and features, iPhone 1 Price and Features,

iPhone 15 launch date, Upcoming iPhone Price and features, iPhone 1 Price and Features,

विज्ञापन

भारत में iPhone 15 की लॉन्चिंग होने वाली है। ऐपल लवर्स इसे लेकर काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोग इसे नए लुक और डिजाइन में देखने के लिए उत्साहित हैं। इसमें कई तरह के बदलाव देखने के मिलेगें। ऐपल की तरफ से भी इसे लॉन्च करने के साथ ही नए फीचर्स जोड़ने के बारे में जानकारी दी गई है। इस नए फोन में चार्जिंग के लिए Type C हो सकते हैं। लेकिन इसे लॉन्च होने से पहले क्या आपको पता है कि पहला आईफोन कब लॉन्च हुआ था और तब इसकी कीमत कितनी थी। आइए जानते हैं आईफोन 1 के बारे में विस्तार से।

इस दिन लॉन्च हुआ था पहला आईफोन

ऐपल कंपनी ने पहली बार iPhone को 2007 में पेश किया था। उस समय आकार, लुक और डिजाइन में और कंपनी से अलग होने की वजह से लोग इसे पसंद कर रहे थे। लोग इसे पसंद कर रहे थे, अगर साफ शब्दों में कहें तो इसे अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा था। पहली बार इसे बिक्री के लिए 29 जून 2007 को पेश किया गया। शुरूआती समय में लोग इसे कैमरा की वजह से ज्यादा पसंद कर रहे थे।

विज्ञापन

पहली जेनरेशन आईफोन की कीमत

आज के समय में लेटेस्ट आईफोन खरीदने के लिए कम से कम 70-80 हजार रुपये खर्च करने होते हैं। लेकिन उस समय पहली आईफोन को आप मात्र 41,279.53 रुपये में खरीद सकते थे। इसके फीचर्स भी अन्य फोन से काफी अलग थे। पहली बार आईफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट 4 GB और 8 जीबी में लॉन्च किया गया था।

1st Gen iPhone के फीचर्स

1st Gen iPhone के फीचर्स की बात करें तो इसमें 3.5 इंच की डिस्प्ले, 2 मेगापिक्सल कैमरा, WiFi,ब्लूटूथ शामिल है। इसके अलावा साईज के ऊपर भी काफी ध्यान दिया गया था। पॉकेट फ्रेंडली होने की वजह से इसे युवाओं के अलावा बुढ़े लोग भी पसंद कर रहे थे। हालांकि, आज के समय का आईफोन काफी बदल चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ