Fire-Boltt Celsius Smartwatch Launch Price in India: भारतीय बाजार में कई एक से बढ़कर एक फीचर्स की स्मार्टवॉच हैं जो अलग-अलग सेगमेंट के साथ मार्केट में उतारी जाती हैं। बात करें अगर स्मार्टवॉच ब्रांड फायर-बोल्ट की तो इसे भारत में नंबर का दर्जा मिला हुआ है जो अपने ग्राहकों के लिए किफायती और बेहतरीन फीचर्स की वॉच पेश करती रहती है।
भारत की नंबर 1 स्मार्टवॉच ब्रांड फायर-बोल्ट ने फिर से एक किफायती स्मार्टवॉच को भारतीय बाजार में पेश किया है। कंपनी की लेटेस्ट स्मार्टवॉच का नाम सेल्सियस है। कंपनी की ओर से इसके चार कलर ऑप्शन पेश किए हैं। आइए लुक में बेहतरीन फायर-बोल्ट सेल्सियस स्मार्टवॉच के बारे में जानते हैं।
Fire-Boltt Celsius Price & Availability in India
भारत में फायर-बोल्ट की सेल्सियस स्मार्टवॉच की कीमत 1799 रुपये से शुरू है। इसके चार कलर ऑप्शन्स- ब्लैक, पिंक, सिल्वर और गोल्ड ब्लैक में उपलब्ध हैं। अगर डिवाइस को खरीदना चाहते हैं तो आप फ्लिपकार्ट और firebolt.com से खरीद सकते हैं।
Fire-Boltt Celsius Specifications
फायर-बोल्ट की सेल्सियस स्मार्टवॉच में अब तक का सबसे बड़ा एचडी डिस्प्ले है। इसमें 1.91 इंच का डिस्प्ले है जो करीब 240×296 पिक्सल ब्राइटनेस प्रदान करता है। बिल्कुल नया फायर-बोल्ट सेल्सियस सिर्फ 9.2 मिमी पतला है और धातु की बॉडी के साथ आता है जो इसे अल्ट्रा-स्लीक, हल्का और स्टाइलिश बनाता है। जल प्रतिरोध के लिए इसको IP67 रेट किया गया है जिससे पानी में जाने पर भी वॉच सुरक्षित रह सकती है।
और पढ़िए–Christmas Offer का जल्दी उठा लें फायदा, यहां पर सस्ते में मिल रहे हैं Apple के कई प्रोडक्ट्स!
Fire-Boltt Celsius Features
अन्य खासियत की बात करें तो सेल्सियस स्मार्टवॉच में इन-बिल्ट थर्मल सेंसर मिलता है जिसका काम शरीर के तापमान पर नजर रखने के साथ वास्तविक समय के आधार पर रिपोर्ट तैयार करना है। बिना स्मार्टफोन को टच किए यूजर स्मार्टवॉच के कनेक्ट होने पर सभी कॉल और संदेशों की नोटफिकेशन्स हासिल कर सकेंगे। इसमें यूजर्स को अपने मूड, स्टाइल या किसी अवसर के हिसाब से वॉच फेस सेट करने का फीचर मिलता है।
और पढ़िए –अमेजन पर 50 हजार तक Amazon Pay Balance जीतने का मौका! जानिए कैसे?
फायर-बोल्ट सेल्सियस हर किसी की फिटनेस जरूरतों के अनुरूप 123 विभिन्न खेल मोड के साथ आता है। स्मार्टवॉच सक्रिय रूप से हृदय गति, रक्त ऑक्सीजन के स्तर और नींद के चक्र को ट्रैक करती है जिससे यूजर्स को उनके शरीर में हो रहे परिवर्तनों के बारे में सचेत किया जा सके और वो पहले से एहतियाती उपाय करने के लिए तैयार रहें।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines