Christmas Offer का जल्दी उठा लें फायदा, यहां पर सस्ते में मिल रहे हैं Apple के कई प्रोडक्ट्स!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Vijay Sales Christmas Offer 2022: क्रिसमस से पहले ही कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट सेल शुरू होगी। अमेजन-फ्लिपकार्ट के अलावा आप विजय सेल से भी सस्ते में प्रॉडक्ट्स खरीद सकते हैं। विजय सेल की ओर से क्रिसमस ऑफर शुरू किया गया है, जिसमें कई प्रोडक्ट्स को भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है।
अगर आप एप्पल का कोई प्रोडक्ट खरीदने का सोच रहे हैं तो इसके लिए विजय सेल का क्रिसमत ऑफर बेस्ट हो सकता है। यहां पर आईफोन 14 सीरीज, एप्पल मैकबुक और एप्पल वॉच को भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है। आइए इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा क्रिसमस ऑफर जानते हैं।
स्मार्टफोन की कैटेगरी में विजय सेल क्रिसमस ऑफर के तहत अलग-अलग डील दे रही है। यहां पर iPhone 14 की कीमत 69,900 रुपये से शुरू है। वहीं, iPhone 14 Plus की कीमत 78,699 रुपये से शुरू हैं। जबकि, iPhone 14 Pro की कीमत 1,26,100 रुपये और iPhone 14 Pro Max की कीमत 1,35,800 से शुरू होती है।
आप चाहें तो यहां से आईफोन 12 को 52,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकते हैं। यहां पर आईफोन 13 की कीमत 62,900 रुपये से शुरू होती है।
ऑडियो कैटेगरी में AirPods Pro (2nd Gen) 23,400 रुपये में उपलब्ध होगा। खरीदारी के साथ Apple Care+ जोड़कर अपने Apple डिवाइस को सुरक्षित रखें। विजय सेल्स एपल केयर प्लस पर भी 20 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है।
एप्पल वॉच अल्ट्रा एचडीएफसी बैंक कार्ड्स पर 86,300 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट फ्लैट 4,000 रुपये में उपलब्ध है।एप्पल वॉच सीरीज़ 8 एचडीएफसी बैंक कार्ड्स पर 42,900 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट फ्लैट 3000 में उपलब्ध है। एप्पल वॉच एसई (सेकेंड जेन) एचडीएफसी बैंक कार्ड्स पर 28,000 रुपए के इंस्टैंट डिस्काउंट फ्लैट 2000 से शुरू है। आप वॉच के साथ किसी भी ऐप्पल केयर+ की खरीदारी पर स्टोर्स में फ्लैट 20 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: