भारतीय बाजार में जल्द ही एक और देसी ब्रांड कदम रखने जा रहा है. अब तक स्मार्टवॉच और दूसरे वियरेबल डिवाइसेज के लिए पहचानी जाने वाली Fire Boltt पहली बार स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना हाथ आजमाने वाली है. कंपनी 25 अगस्त को अपने दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी. खास बात ये है कि दोनों फोन बजट सेगमेंट में आएंगे और इन्हें फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा.
25 अगस्त को लॉन्च होंगे दो नए स्मार्टफोन
Fire-Boltt ने अपने Boltt ब्रांड के तहत Evo 4G और Ace 5G नाम से दो स्मार्टफोन लॉन्च करने का ऐलान किया है. कंपनी ने लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है और दोनो फोन 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे पेश किए जाएंगे. इससे पहले भी इन स्मार्टफोन्स को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा जा चुका है, लेकिन अब कंपनी ने ऑफिशियली इसके लॉन्च की घोषणा कर दी है.
फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री
Boltt ने फ्लिपकार्ट पर एक टीजर जारी किया है, जिसमें कंपनी के पहले स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की जानकारी दी है. लॉन्च के बाद दोनों फोन फ्लिपकार्ट पर ही मिलेंगे. लिस्टिंग में यह भी दावा किया गया है कि फोन क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के साथ आएंगे, जिससे यूजर्स को बिना एक्स्ट्रा ऐप्स के स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगी.
ये भी पढ़ें-बिना वॉर्निंग रिव्यू में चला गया आपका WhatsApp? घबराएं नहीं, ऐसे वापस मिलेगा अकाउंट
डिजाइन की पहली झलक आई सामने
फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में फोन का फ्रंट डिजाइन भी दिखाया गया है. इसमें सेंटर पंच होल डिस्प्ले दिया गया है, जबकि स्क्रीन के चारों तरफ थोड़े मोटे बेजल्स नजर आते हैं. फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं. माना जा रहा है कि कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन्स को बजट प्राइस रेंज में लॉन्च करेगी.
Geekbench पर सामने आए Evo 4G के फीचर्स
Fire-Boltt Evo 4G को हाल ही में Geekbench पर भी देखा गया था. लिस्टिंग के मुताबिक इस फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलेगा. इसके साथ 4जीबी रैम और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा. बेंचमार्क टेस्ट में फोन को सिंगल कोर में 440 और मल्टीकोर में 1470 नंबर मिले हैं.
ये भी पढ़ें- Airtel यूजर्स की मौज! 200 रुपये के रिचार्ज में मिलेगा 30GB डेटा, 18+ OTT और Prime Video भी
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines