Fire-Bolt Phoenix Pro Launch Price in India: घरेलू ब्रांड फायर-बोल्ट अपनी स्मार्टवॉच के चलते भारतीय लोगों के बीच मश्हूर है। किफायती दाम में धांसू फीचर्स की वॉच लाने के लिए कंपनी लोगों के बीच जानी जाती है। अलग-अलग सेगमेंट और फीचर्स के साथ फायर बोल्ट अपनी घड़ियां लेकर आती रहती है।
कंपनी ने इस बार भारत में अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच फीनिक्स प्रो लॉन्च की है। इसकी कीमत 2000 रुपये से कम है लेकिन इसमें फीचर्स बेहतरीन है। ये एक किफायती स्मार्टवॉच है जो मेटल शॉक-प्रूफ बॉडी के साथ आती है। आइए फायर-बोल्ट फीनिक्स प्रो स्मार्टवॉच के बारे में जानते हैं।
और पढ़िए –Google Pixel 7 पर अब तक की सबसे तगड़ी सेल! ऐसे पा सकेंगे करीब 30 हजार रुपये तक की छूट
Fire-Bolt Phoenix Pro Smartwatch
जबरदस्त और स्टाइलिश के लिए निर्मित फायर-बोल्ट फीनिक्स प्रो में एक मेटल शॉक-प्रूफ बॉडी है। ये 2 हजार रुपये के सेगमेंट में सबसे उत्तम डिजाइन का निर्माण के साथ है। इसका डिजाइन-टू-परफेक्शन बिग राउंड 1.39 डिस्प्ले के साथ है, जिसमें 240×240 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। ये घड़ी ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आती है, जो यूजर को चलते-फिरते फोन कॉल करने और रिसीव करने की सुविधा देती है।
Fire-Bolt Phoenix Pro Price and Availability
फायर-बोल्ट फीनिक्स प्रो की कीमत सिर्फ 1799 रुपये है। इसके तीन कलर ऑप्शन्स- ब्लैक, ग्रे और पिंक कलर हैं। फीनिक्स प्रो स्मार्टवॉच को अमेजन पर उपलब्ध किया गया है। आने वाले दिनों में ये वॉच अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी आ सकती है।
Fire-Bolt Phoenix Pro Features
फीचर्स पर गौर करें तो फायर-बोल्ट फीनिक्स प्रो में स्मार्ट नोटिफिकेशन, मौसम अपडेट, पेय जल अनुस्मारक, कैमरा कंट्रोल, अलार्म और स्टॉपवॉच जैसे जरूरी फीचर्स हैं। इसके अलावा 100 से ज्यादा क्लाउड-आधारित वॉच फेस, 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स और स्टेप्स काउंट फीचर्स भी शामिल है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो आप वॉच में ह्रदय गति, एसपीओ2 और स्लीप साइकिल जैसी महत्वपूर्ण चीजों की जांच के लिए एक एडवांस हेल्थ सूट भी है। इसके अलावा फीमेल हेल्थ ट्रैकर और मेडिटेटिव ब्रीदिंग भी मिलता है।
और पढ़िए –Long Validity Plan: ये है 180 दिन की वैधता का धांसू प्लान! कम कीमत में मिलेंगे कई बेनिफिट्स
इसमें आपको वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलेगा जो वॉयस कमांड से रिमाइंडर्स सेट करने और वॉच की अन्य सुविधाओं तक पहुंचने में सक्षम बनाता है। ये स्मार्टवॉच दमदार बैटरी लाइफ का दावा भी करती है क्योंकि ये सामान्य मोड में 7 दिनों तक और स्टैंडबाय पर 30 दिनों तक चलती है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
11 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
15 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines