Instagram Watch History Feature: कई बार ऐसा हुआ होगा कि आप इंस्टाग्राम स्क्रॉल कर रहे हों, कोई मजेदार या मोटिवेशनल Reel देखी हो, और बाद में जब उसे दोबारा ढूंढना चाहा तो वो कहीं गायब मिलती है. न सर्च से मिलती है, न सेव में. ऐसे में लगता है मानो वो Reel बस सपने में देखी थी. लेकिन अब इंस्टाग्राम ने इस परेशानी का हल निकाल लिया है.
अब मिलेगा Watch History फीचर
इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने Threads पर ऐलान किया है कि ऐप में अब नया Watch History सेक्शन जोड़ा जा रहा है. ये फीचर कुछ वैसे ही काम करेगा जैसे यूट्यूब का वॉच हिस्ट्री करता है. यानी अब आप जो भी Reels देखेंगे, उनकी पूरी लिस्ट आपके अकाउंट में सेव होती जाएगी. इससे कोई भी पुरानी Reel दोबारा ढूंढना बहुत आसान हो जाएगा.
डेट और अकाउंट के हिसाब से करें सर्च
नया फीचर सिर्फ हिस्ट्री दिखाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें फिल्टर के ऑप्शन भी दिए जाएंगे. आप चाहे तो अपनी देखी हुई Reels को पुरानी से नई या नई से पुरानी तारीख के अनुसार सॉर्ट कर सकते हैं. साथ ही, किसी खास दिन या हफ्ते की Reels को भी सर्च किया जा सकेगा. अगर आपको वीडियो तो याद नहीं, लेकिन क्रिएटर का नाम याद है तो आप अकाउंट के नाम से भी फिल्टर लगा सकते हैं.
यहां मिलेगा नया सेक्शन
अगर आप जानना चाहते हैं कि यह नया फीचर कहां मिलेगा, तो यह है उसका तरीका अपने प्रोफाइल टैब पर जाएं, ऊपर दाईं ओर बने तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें. फिर Settings → Your activity → Watch history में जाकर आप अपनी पूरी Reels हिस्ट्री देख सकेंगे.
कुछ यूजर्स को मिलना शुरू हुआ अपडेट
यह फीचर अभी धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंच रहा है. कुछ लोगों के फोन पर यह पहले से एक्टिव हो चुका है. खास बात यह है कि यह नवीनतम ऐप वर्जन पर चल रहा है और Pixel 10 Pro जैसे डिवाइसेज पर यह फीचर पहले से दिखने लगा है. यानी कंपनी ने इसका रोलआउट शुरू कर दिया है.
अब नहीं करनी पड़ेगी जुगाड़
पहले तक लोगों को Reels सेव करने के लिए लाइक करने, सेल्फ चैट में भेजने या स्क्रीन रिकॉर्ड करने जैसे तरीके अपनाने पड़ते थे. लेकिन अब इस नए Watch History फीचर के साथ ये सब झंझट खत्म हो जाएगा. अब आपकी पसंदीदा Reels बिना किसी एक्स्ट्रा कोशिश के आसानी से दोबारा मिल जाएंगी.
यूजर्स के लिए बड़ा और जरूरी बदलाव
अगर आप रोज सैकड़ों Reels देखते हैं, तो मानना पड़ेगा कि पूरी हिस्ट्री स्क्रॉल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. लेकिन ज्यादातर यूजर्स के लिए यह अपडेट काफी काम का साबित होगा. अब वो ट्रैवल टिप, कुकिंग हैक या प्यारे पप्पी की वीडियो हमेशा के लिए एल्गोरिदम में खोएगी नहीं.
इंस्टाग्राम का यह कदम उसके यूजर्स के लिए वाकई राहत भरा है. Watch History न सिर्फ Reels को ट्रैक करने का आसान तरीका देता है, बल्कि यह प्लेटफॉर्म को और भी यूजर-फ्रेंडली बना देता है. अब इंस्टाग्राम स्क्रॉल करते वक्त आप बेझिझक कह सकते हैं “फिर कभी देख लेंगे, अब तो हिस्ट्री में सेव है.
ये भी पढ़ें- अपलोड के बाद WhatsApp स्टेटस या Insta स्टोरी दिखती है ब्लर? बस करें ये छोटे सेटिंग बदलाव और देखें कमाल
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
16 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
19 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
20 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
22 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines