अपलोड के बाद WhatsApp स्टेटस या Insta स्टोरी दिखती है ब्लर? बस करें ये छोटे सेटिंग बदलाव और देखें कमाल

क्या आपका WhatsApp स्टेटस या Instagram स्टोरी ब्लर हो जाती है? जानिए कौन-सी सेटिंग्स बदलने से आपके फोटो और वीडियो बिल्कुल HD क्वालिटी में दिखेंगे.

अब WhatsApp और Instagram पर लगाएं HD स्टेटस और स्टोरी.

अब WhatsApp और Instagram पर लगाएं HD स्टेटस और स्टोरी. (Photo- News24 GFX)

अक्सर ऐसा होता है कि जब हम WhatsApp पर स्टेटस लगाते हैं या Instagram पर कोई फोटो या वीडियो पोस्ट करते हैं, तो वो धुंधले या कम क्वालिटी में दिखाई देते हैं. फोटो साफ दिखने की बजाय थोड़ी धुंधली या ब्लर नजर आती है. ऐसा कई लोगों के साथ होता है, लेकिन इसका कारण कोई खराब कैमरा नहीं, बल्कि ऐप की डिफॉल्ट सेटिंग्स होती हैं.

विज्ञापन

क्यों होती है फोटो की क्वालिटी कम?

दरअसल, WhatsApp और Instagram दोनों ही ऐप्स डिफॉल्ट रूप से मीडिया क्वालिटी को “लो” या “ऑटो” मोड पर रखते हैं. ऐसा इसलिए ताकि ऐप जल्दी लोड हो और डेटा की खपत भी कम हो. लेकिन इसका नुकसान यह होता है कि आपके स्टेटस या स्टोरी की असली क्वालिटी नहीं दिख पाती.

विज्ञापन

WhatsApp में बदलें ये सेटिंग

अगर आप चाहते हैं कि आपका WhatsApp स्टेटस बिल्कुल HD और साफ दिखाई दे, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • WhatsApp खोलें और Settings में जाएं.
  • अब Storage and Data पर टैप करें.
  • वहां आपको Upload Quality का ऑप्शन मिलेगा.
  • इसे HD Quality या Best Quality पर सेट कर दें.

बस! अब आप जो भी फोटो या वीडियो स्टेटस में डालेंगे, वो हाई रेजॉल्यूशन में अपलोड होंगे और देखने में पहले से कहीं बेहतर लगेंगे.

विज्ञापन

Instagram स्टोरीज के लिए जरूरी बदलाव

Instagram में भी स्टोरी या पोस्ट अपलोड करते समय क्वालिटी कम होने का कारण डिफॉल्ट सेटिंग होती है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्टोरी HD में दिखे, तो ऐप की सेटिंग्स में जाकर Data Saver को ऑफ कर दें और Upload at highest quality को ऑन करें. इससे Instagram आपकी फोटो या वीडियो को कंप्रेस नहीं करेगा.

कैमरा सेटिंग्स का भी रखें ध्यान

सिर्फ ऐप की सेटिंग्स बदलने से ही काम नहीं बनेगा, बल्कि आपको अपने फोन के कैमरा सेटिंग्स को भी सही करना होगा. इसके लिए:

विज्ञापन
  • कैमरा सेटिंग्स में जाकर 16:9 रेशियो चुनें.
  • फोटो को हमेशा अपने फोन के हाई मेगापिक्सल पर क्लिक करें.
  • वीडियो रिकॉर्ड करते समय 4K 30fps या 60fps मोड चुनें.
  • साथ ही, स्टेबलाइजेशन ऑन रखें ताकि वीडियो स्मूद दिखे.
  • बेहतर कंपोजिशन के लिए ग्रिड लाइन्स भी ऑन करें.

इन बदलावों के बाद आपके फोटो और वीडियो न सिर्फ HD क्वालिटी में दिखेंगे, बल्कि इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर भी प्रोफेशनल लुक देंगे.

अब धुंधले नहीं, साफ-सुथरे पोस्ट और स्टेटस लगाएं

अगर आप सोशल मीडिया पर साफ और शानदार क्वालिटी वाली फोटो या वीडियो शेयर करना चाहते हैं, तो इन छोटी-छोटी सेटिंग्स को जरूर बदलें. इन बदलावों से आपके WhatsApp स्टेटस और Instagram स्टोरी दोनों पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और प्रोफेशनल दिखेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ