Festival Sale in India: भारतीय ग्राहकों के लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट पर जल्द सेल शुरू होने वाली है अमेजन पर ग्रेट इंडियन सेल (Amazon Great Indian Sale) और फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन सेल (Flipkart Big Billion Days Sale) की शुरुआत होने वाली है।
दोनों ही कंपनियां स्मार्टवॉच, लैपटॉप, वियरेबल्स और एक्सेसरीज पर जबरदस्त छूट और अन्य ऑफर्स देगी। जहां फ्लिपकार्ट की ओर से आगामी सेल (Festival Sale) की डेटा का खुलासा कर दिया गया है। वहीं, अमेजन की ओर से अपने आगामी सेल की डेट का ऐलान नहीं किया गया है। फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन सेल 23 से 30 सितंबर, 2022 तक रहेगी। आइए दोनों सेल के बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – पार्टनर की है तलाश या करना है किसी को डेट, ये हैं 5 बेस्ट डेटिंग ऐप्स
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ (Big Billion Days sale)
- अगर आपको Noise, Asus और Poco जैसे ब्रांड्स के प्रोडॉक्स लेने है तो ये सेल आपके लिए बेस्ट हो सकती है। दरअसल, इस सेल में Noise, Asus और Poco जैसे ब्रांड्स पर भारी छूट दी जाएगी यानी आप इन कंपनी के प्रोडक्ट्स को कम कीमत में खरीद सकते हैं।
- फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को ICICI या एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड का यूज करना होगा।
फ्लिपकार्ट पर इन फोन पर मिलेगी छूट
कंपनी के ओर से एक डेडिकेटेड साइट भी बनाई गई है जिसमें कम कीमत और डील्स के साथ फोन को पेश किया जाएगा। इस सेल में पोको एफ4 (Poco F4), पिक्सल 6ए (Pixel 6a), पोको एक्स4 प्रो 5जी (Poco X4 Pro 5G), ओप्पो रेनो 8 (Oppo Reno 8), मोटोरोला एज 30 (Motorola Edge 30), रियलमी 9 5जी (Realme 9 5G), पोको सी31 (Poco C31), वीवो टी1 5जी (Vivo T1 5G) और सैमसंग एफ13 (Samsung F13) शामिल हैं।
इसके अलावा आईफोन मॉडल्स को भी डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा। आईफोन 11, आईफोन 12 और आईफोन 13 पर तगड़ी छूट दी जाएगी। प्राइस डिस्काउंट के साथ इन आईफोन को अलग-अलग ऑफर्स के साथ बेचा जा सकता है।
अभी पढ़ें – Flipkart-Amazon से नहीं यहां ऑर्डर करने पर जल्दी मिलेगा iPhone 14!
अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (Amazon Great Indian Sale)
अमेजन भी अपने ग्राहकों के लिए बंपर छूट के साथ Great Indian Sale लेकर आने वाला है। इसमें SBI के क्रेडिट और डेबिट कार्ड समेत EMI ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। SBI के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर नो-कॉस्ट EMI की सुविधा मिल सकती है।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2022 (Amazon Great Indian Sale 2022) में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन एंड ब्यूटी, होम एंड किचन अप्लायंसेज, टीवी, ग्रॉसरी पर कई डील्स और ऑफर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा आईफोन 12 (iPhone 12) और आईफोन 13 (iPhone 13) को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
11 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
14 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
15 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
17 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines