News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Electricity Bill Payment Scam: “हैलो… आपकी बिजली को आधे घंटे में काट दिया जाएगा, अभी तक बिजली बिल की पेमेंट नहीं की है और इसके लिए आपको लिंक भेजा जा रहा है, फटा-फट बिजली बिल की पेमेंट कर दीजिए।” इस तरह की कॉल आने पर आपको फंसना नहीं है बल्कि बचना है। हो सकता है कि फ्रॉडस्टर आपको बिजली विभाग से हैं या अन्य कोई अफसर बनकर इस तरह से फोन करें कि आप डर जाएं और बिजली बिल भरा है या नहीं, इसका ध्यान दिए बिना लिंक पर क्लिक कर दें जो कि आपके डेटा और बैंक खाते के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
दरअसल, आधे घंटे में बिजली काटने का स्कैम चल रहा है और ये आज से नहीं बल्कि काफी समय से चलता आ रहा है और अभी तक लोग इससे अंजान हैं। फ्रॉडस्टर्स द्वारा शिकार हो रहे हैं और डिवाइस के हैक होने पर बैंक खाता तक खाली करवा लेते हैं। इस तरह के स्कैम से बचने के लिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखें और हैकर्स से बचने के टिप्स को जरूर अपनाएं।
हैरत की बात तो ये है कि हैकर्स द्वारा बिजली बिल पेमेंट का लिंक फोन नंबर पर SMS के जरिए नहीं बल्कि WhatsApp पर भी भेजा जा रहा है। यूजर्स बिना कुछ सोचे घबराहट में WhatsApp पर आए लिंक पर क्लिक कर देते हैं और फिर बिजली नहीं बल्कि बैंक अकाउंट से पैसे ही कट जाते हैं यानी मिनटों में यूजर का बैंक खाता खाली हो जाता है।
POV: You follow CyberDost — so you’re already one step ahead.
You know the scams, you spot the tricks, and you stay safe online.#I4C #MHA #CyberChor #SuspiciousCall #FakeCall #Radio #Podcast #CybercrimeAwareness #RJPurkha #CyberAwarePodcast #ReportandCheckSuspect #MirchiPlus pic.twitter.com/fxfDeNC3cg
— CyberDost I4C (@Cyberdost) June 5, 2025
बिजली विभाग के नाम पर आपको बिल भुगतान में छूट का ऑफर दिया जाएगा और इसके लिए लिंक सेंड किया जाएगा, जिस पर क्लिक करने के साथ ही आपके साथ फ्रॉड हो जाएगा। लिंक में Malware होने के कारण डिवाइस हैक हो जाएगा और हैकर्स आपके फोन का एक्सेस ले लेंगे।
आप फोन में स्कैम अलर्ट ऐप (Scam Alert Apps) को भी डाउनलोड कर सकते हैं जो स्पैम कॉल या मैसेज को डिटेक्ट करता है और आपको फ्रॉडस्टर्स से दूर रखने में मदद कर सकता है। आप एक वेरिफाइड ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपके साथ भी साइबर फ्रॉड हो जाए तो आप 1930 पर संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card: आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से जोड़ना जरूरी, लिंक न करने के ये हैं 3 नुकसान; जानें प्रोसेस
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।