Fast Charger Disadvantages: स्मार्टफोन का इस्तेमाल हम सभी कर रहे हैं और समय के साथ फोन के इस्तेमाल और तकनीक दोनों में बदलाव हुआ है। फास्ट चार्जिंग वाले फोन लोगों की पसंद बन चुके हैं। जबकि, कुछ यूजर्स के लिए फास्ट चार्जर जरूरी हो गया है। मिनटों में 100 प्रतिशत तक फोन को चार्ज करने वाले चार्जर टाइम सेविंग कहलाते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि ये आपके फोन को नुकसान पहुंचता हैं? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि फास्ट चार्जर से फोन जल्दी खराब हो रहे हैं उनमें कई तरह की खराबी देखने को मिलती है। आइए फास्ट चार्जर के नुकसान और बचाव के तरीके जानते हैं।
घंटों का इंतजार ही है सही…
टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बदलाव के साथ फास्ट चार्जिंग का तरीका भी है। इससे घंटों तक समय बर्बाद नहीं होता है और फोन तेजी से कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाता है। हालांकि, फोन की बैटरी के लिए ये तरीका अच्छा नहीं है। हाई स्पीड चार्जिंग से फोन, टैबलेट या लैपटॉप कोई भी डिवाइस जल्दी खराब हो सकता है। इससे डिवाइस की बैटरी लाइफ पर फर्क पड़ता है।
फास्ट चार्ज से फोन को 3 नुकसान
1. बैटरी लाइफ पर असर- फोन को चार्ज करने के लिए सही चार्जर का चयन करना जरूरी है। अगर आप तेजी से चार्ज करने वाले चार्जर को चुनते हैं तो इसका असर फोन की बैटरी लाइफ पर पड़ता है। हाई स्पीड चार्जिंग के साथ फास्ट चार्ज फोन को गर्म करता है और इसकी बैटरी पर बुरा असर डालता है।
2. बैटरी साइकिल पर असर- फास्ट चार्जर से फोन की बैटरी साइकिल पर असर पड़ता है। इससे फोन की बैटरी हेल्थ खराब हो जाती है और जल्दी-जल्दी चार्जिंग खत्म होने लगती है। आमतौर पर बिना फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी की कुल साइकल्स 50 हजार है यानी 50 हजार बार चार्ज डिस्चार्ज है तो फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी की साइकिल इससे कम हो सकती है।
3. ब्लास्ट का खतरा- सबसे बड़ा नुकसान फास्ट चार्जिंग से बैटरी को ये होता है कि वो जल्दी गर्म हो जाती है। ऐसे में फोन के गर्म होने और ब्लास्ट की संभावना रहती है। फास्ट चार्जर से चार्ज होने वाला फोन फट सकता है। इसमें आग लगने का भी खतरा हो सकता है। हालांकि, ये चार्जिंग के दौरान की गई लापरवाही भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Smartphone Blast Reason: तकिये के नीचे रखा फोन बन सकता है धमाके की वजह
फास्ट चार्जर के नुकसान से बचने के तरीके
- ओरिजनल चार्जिंग एडॉप्टर और केबल का इस्तेमाल करें।
- ओवरचार्जिंग से बचें, 99% से पहले ही फोन को चार्जर से हटा दें।
- एडॉप्टर और केबल फोन की कंपनी का ही यूज करें।
- चार्जिंग के दौरान फोन गर्म होने पर तुरंत प्लग आउट कर दें।
- फोन चार्जिंग के लिए ज्यादा समय तक फास्ट चार्जर यूज न करें।
ये भी पढ़ें- फोन काट दो…Google ने कर दिया Spam Calls का खेल खत्म, इन यूजर्स के हो गए मजे!
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
4 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
8 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
10 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
11 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
12 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines