फोन काट दो...Google ने कर दिया Spam Calls का खेल खत्म, इन यूजर्स के हो गए मजे!  

Google Spam Detection Feature: अगर आप भी Spam Calls से परेशान हो गए हैं तो गूगल आपके लिए सबसे खास फीचर लाया है जो आपको रियल टाइम में बता देगा कि कॉल फर्जी तो नहीं है।

Google Spam Detection Feature

Google Spam Detection Feature: गूगल ने हाल ही में अपने I/O इवेंट में एक खास स्पैम डिटेक्शन टूल के बारे में बताया था जिसे अब आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने Pixel 6 स्मार्टफोन के लिए स्पैम डिटेक्शन टूल को रोल आउट किया है। कंपनी Android डिवाइस पर मैलवेयर और स्कैम कॉल्स से अच्छे से निपटने के लिए नए टूल के साथ यूजर्स की सुरक्षा को बढ़ा रही है। Android के Google Play Protect के लेटेस्ट अपडेट में “लाइव थ्रेट डिटेक्शन” पेश किया गया है, जो न केवल इंस्टॉलेशन के दौरान, बल्कि यूजर्स के फोन पर सस्पीशियस बिहेवियर के लिए ऐप्स की लगातार निगरानी कर सकता है।

AI का करेगा इस्तेमाल

यह एडवांस डिटेक्शन, जिसे पहली बार Google I/O में पेश किया गया था, अब Pixel 6 और नए मॉडल के लिए उपलब्ध है। आने वाले महीनों में इसे Lenovo, OnePlus, Nothing और Oppo जैसे ब्रांड के अन्य Android डिवाइस पर रोल आउट किया जाएगा। रेगुलर मैलवेयर डिटेक्शन मेथड्स के अलावा, लाइव थ्रेट डिटेक्शन डिवाइस पर पहले से मौजूद ऐप्स पर भी अब कड़ी नजर रखेगा, किसी भी सस्पीशियस एक्टिविटी की निगरानी के लिए ये AI का इस्तेमाल करेगा। इसे मैलवेयर को पकड़ने के लिए डिजाइन किया गया है।

Red box showing the scam detection alert with text that reads “Likely Scam, Banks will never ask you to move your money to keep it safe.” Below is the option to ‘Dismiss & Continue” or “End Call.”

फोन काटने की देगा सलाह

इतना ही नहीं Google ने कॉल के लिए रीयल-टाइम स्कैम डिटेक्शन फीचर भी पेश किया है, जो फोन पर बातचीत के दौरान आम स्कैम इंडिकेटर्स की निगरानी के लिए ऑन-डिवाइस AI का इस्तेमाल करता है। अगर धोखाधड़ी के संकेत मिलते हैं तो सिस्टम कॉल को फ्लैग करता है और यूजर्स को फोन काटने की सलाह देता है।

अभी यह सुविधा Pixel 6 और नए मॉडल के लिए Phone by Google ऐप के जरिए बीटा में उपलब्ध है, जिसे भविष्य में सभी के लिए रोल आउट किया जाएगा। ये अपडेट Android डिवाइस पर यूजर्स की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए गूगल की कमिटमेंट को दिखाता है, जो तेजी से साइबर खतरों से आगे रहने के लिए अपने टूल्स को और भी ज्यादा एडवांस बना रहा है।

Pixel 9 सीरीज पर मिलेगा ज्यादा बेहतर एक्सपीरियंस

Pixel 9 सीरीज पर, Google का नया स्कैम डिटेक्शन फीचर रियल टाइम में स्कैम कॉल की पहचान करने के लिए एक AI मॉडल, Gemini Nano का यूज करता है जो इस सीरीज के फोन पर आपको ज्यादा बेहतर एक्सपीरियंस देगा। पुराने Pixel डिवाइस के लिए खास तौर से Pixel 6 से 8a तक यह सुविधा Google के ऑन-डिवाइस मशीन लर्निंग मॉडल के जरिए से उपलब्ध है, जो स्कैम कॉल्स से आपको सेफ रखती है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ