Facebook Outage: क्या आपको भी अपने फेसबुक पर कुछ अलग देखने को मिल रहा है? अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि आपके फेसबुक के न्यूज फीड (Facebook News Feed) पर अजीब पोस्ट शो हो रही है तो इसे लेकर बेफिक्र हो जाएं। सिर्फ आपके साथ ही नहीं बल्कि दुनियाभर के फेसबुक यूजर्स को ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
अभी पढ़ें – जल्द लॉन्च होने वाला Redmi Note 11SE स्मार्टफोन, कुछ फीचर्स का भी हुआ खुलासा!
दरअसल, फेसबुक (Facebook) पर अजीब पोस्ट शो हो रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि न्यूज फीड इस तरह के पोस्ट से भरी हुई हैं। इस समस्या से जूझ रहे यूजर्स को लग रहा है कि उनका अकाउंट हैक (Facebook Account Hack) हो चुका है। न्यूज फीड पर विभिन्न तरह की चाजें शो होने पर सेलेब्रिट सोच रहे हैं कि उनका अकाउंट हैक हो गया है तो आम यूजर भी चिंता में है कि उनका अकाउंट भी हैक हो गया है।
क्या है इसके पीछे का कारण?
फेसबुक पर आ रही समस्या को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ये समस्या फेसबुक के ज्यादातर सभी यूजर्स को हो रही है। हालांकि, ये कोई हैकिंग की समस्या नहीं लग रही है, लेकिन कहा जा रहा है कि मालफंक्शनिंग या ग्लिच कारण हो सकता है।
अनजान लोगों की पोस्ट हो रही है शो
फेसबुक फीड पर अनजान लोगों की पोस्ट शो हो रही है। इस पोस्ट में किसी को कोई सेलेब्रिटी के साथ टैग शो हो रहा है तो किसी में अजीब चीजे दिख रही हैं। भारतीय फेसबुक यूजर्स भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने ट्वीट कर फेसबुक पर आ रही समस्या को साझा भी किया है।
अभी पढ़ें – Apple Event की डेट कन्फर्म, इस दिन लॉन्च होंगे iPhone 14 Series समेत कई नए प्रोडक्ट्स
इसके अलावा कुछ यूजर्स ने Downdetector पर भी शिकायत की है। हालांकि, अभी तक फेसबुक ने इस पर छुप्पी साध रखी है। ऐसे में सिर्फ ये ही संभावना जताई जा रही है कि ये समस्या मालफंक्शन के कारण हो रही है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
16 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
19 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
20 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
23 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines