Facebook Multiple Profile Create Feature: सोशल मीडिया के इस दौर में फेसबुक समेत कई प्लेटफॉर्म को पसंद किया जाता है। मेटा की स्वामित्व वाली कंपनियों में फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म हैं। तीनों ही अपने यूजर्स को बनाएं रखने के लिए तरह-तरह के फीचर्स को जारी करते रहते हैं। कई तरह से इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप अपने फीचर्स के लिए जाना जाता है, लेकिन इस मामले में फेसबुक भी पीछे नहीं है। प्रसिद्ध फेसबुक पर एक नया फीचर आ चुका है, जो यूजर्स को मल्टिपल प्रोफाइल बनाने की सुविधा दे रहा है।
सिंगल अकाउंट से बनाएं 4 पर्सनल प्रोफाइल
फेसबुक पर मल्टिपल प्रोफाइल को क्रिएट करने का फीचर जारी किया गया है। ऐसे में यूजर्स अपने एक अकाउंट से एक साथ चार पर्सनल प्रोफाइल को क्रिएट कर सकेंगे। इसे लेकर फेसबुक की ओर से ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी गई है। कंपनी ने लिखा कि यूजर्स के लिए मल्टिपल पर्सनल प्रोफाइल के जरिए ये आसान हो सकेगा कि किसके साथ क्या साझा करना है या नहीं।
आसानी से कर सकेंगे स्विच
फेसबुक पर मल्टिपल प्रोफाइल बनाने के बाद आप आसानी से अपने प्रोफाइल पर स्विच कर सकते हैं। प्रोफाइल के बीच स्विच करने के लिए ये ऑटोमैटिकली डिफॉल्ट सेटिंग्स पर सेट हो जाता है। साथ ही यूजर्स की प्राइवेसी का भी ध्यान रखता है, जिसके लिए एक प्रोफाइल की नोटिफिकेश दूसरे अकाउंट के लॉगिन होने पर शो नहीं होती है।
ये भी पढ़ें- Google की बड़ी घोषणा! Bard AI के सपोर्ट के साथ आएंगे ये ऐप्स; जानें यूजर्स को कैसे होगा फायदा
फेसबुक पर कैसे बनाएं मल्टिपल प्रोफाइल?
फेसबुक पर मल्टिपल प्रोफाइल अकाउंट बनाने के लिए एंड्रॉइड, IOS और वेब के लिए तरीके हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि कैसे एक अकाउंट से पर्सनल प्रोफाइल बनाई जा सकती है।
Facebook Multiple Profile Create in Android Phone & IOS
- सबसे पहले फेसबुक अकाउंट को ओपन करें।
- इसमें सीधे हाथ की तरफ ऊपर की ओर मेन्यू शो होगा, उस पर टैप करें।
- यहां पर आपको क्रिएट एनअदर प्रोफाइल ऑप्शन शो होगा, उस पर टैप करें।
- इसके बाद Get started का ऑप्शन सिलेक्ट करें।
- स्क्रीन पर शो हो रही निर्देशों का पालन करके आप प्रोफाइल क्रिएट कर सकते हैं।
Facebook Multiple Profile Create in Web
- फेसबुक के मेन्य ऑप्शन पर जाकर अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर टैप कर लें।
- यहां पक एक ऑप्शन See all profiles का शो होगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद क्रिएट फेसबुक प्रोफाइल का एक ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद Get started पर टैप करके आप प्रोफाइल बना सकते हैं।
- इसके लिए आप निर्देशों का पालन करके प्रोफाइल क्रिएट कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
21 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines