Facebook Changes from 1 December: सोशल मीडिया पर सबसे प्रसिद्ध मेटा के स्वामित्व वाला फेसबुक (Facebook) लोगों के बीच चर्चाओं में रहता है। यहां पर यूजर्स अलग-अलग तरह से अपने विचारों को रखते हैं। वहीं, अब कंपनी ने यूजर्स के प्रोफाइल (Facebook Profile Changes) से सूचना की चार श्रेणियों को हटाने का फैसला किया है।
अभी पढ़ें – pTron Bassbuds Nyx भारत में लॉन्च, अभी खरीदने पर मिल रही है इतनी छूट
फेसबुक प्रोफाइल से हट जाएंगी ये 4 जानकारियां
बताया जा रहा है कि 1 दिसंबर, 2022 से फेसबुक किसी भी उपयोगकर्ता के पते, धार्मिक विचार, राजनीतिक विचार और यौन प्राथमिकताएं नहीं दिखाएगा।
इन बदलावों को सबसे पहले सोशल मीडिया सलाहकार मैट नवारा ने देखा। ट्विटर पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए नवारा ने लिखा कि “फेसबुक 1 दिसंबर 2022 से प्रोफाइल से धार्मिक विचारों और दिलचस्पी वाली जानकारी को हटा रहा है।”
अब तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का एक अलग पेज होता था, जिसमें पता, राजनीतिक विचार और यौन रुझान जैसे विवरण होते थे, जिन्हें यूजर्स को भरना होता था। लेकिन अब फेसबुक ने इन डिटेल्स को हटाने का फैसला किया है।
फेसबुक अब उन उपयोगकर्ताओं को अधिसूचना भेज रहा है जिनके पास ये फ़ील्ड भर चुके हैं। कंपनी द्वारा यूजर्स को सूचित किया जा रहा है कि 1 दिसंबर से फेसबुक प्रोफाइल (Facebook Changes from 1 December) से कुछ चीजों को हटा दिया जाएगा। साथ में यूजर्स को उनका डाटा सेव करने का भी विकल्प दिया जा रहा है।
मेटा प्रवक्ता एमिल वाज़क्वेज़ ने कहा कि “फेसबुक को नेविगेट करने और उपयोग करने में आसान बनाने के हमारे प्रयासों के हिस्से के रूप में, हम कुछ प्रोफाइल फ़ील्ड हटा रहे हैं: रुचि, धार्मिक विचार, राजनीतिक विचार और पता। हम उन लोगों को सूचनाएं भेज रहे हैं जिनके पास ये फ़ील्ड भरे हुए हैं, उन्हें यह बताते हुए कि ये फ़ील्ड हटा दिए जाएंगे। यह बदलाव किसी की इस जानकारी को फेसबुक पर कहीं और साझा करने की क्षमता को प्रभावित नहीं करता है।”
इससे पहले फेसबुक ने भारी वित्तीय नुकसान के बाद बड़े पैमाने पर छंटनी का विकल्प चुना था। पिछले हफ्ते सोशल मीडिया जायंट ने विभागों में 11,000 कर्मचारियों को निकाल दिया।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 hr agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
3 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
4 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
5 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
21 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
23 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines