News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Discount On AC: गर्मी के मौसम में एसी की कीमत ज्यादा होने की वजह से लोग डिस्काउंट ऑफर` के इंतजार में रहते हैं। कुछ लोग इसे ज्यादा ही कीमत में खरीद लेते हैं। बदलते मौसम की वजह से कम कीमत में LG, Panasonic ब्रांड की AC को खरीदने का मौका है। इसमें विंडो और स्प्लिट दोनों ही शामिल है। फ्लिपकार्ट पर इलेक्ट्रोनिक सेल में गैजेट, घर के लिए पंखे पर लगभग 47% तक की बचत कर सकते हैं। आइए आपको बंपर सेल और डिस्काउंट ऑफर के बारे में विस्तार से बताते हैं।
फ्लिपकार्ट पर Panasonic कन्वर्टिबल 7 in 1 2023 एसी पर 30% तक डिस्काउंट ऑफर है। बिना डिस्काउंट इस एसी की MRP 48,100 रुपये है, लेकिन ऑफर में इसे केवल 33,490 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं। इसमें AI कूलिंग मोड होने की वजह से आपको बार- बार रिमोट को छूने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये 1 टन और 3 स्टार का स्प्लिट इन्वर्टर एसी है।
यह भी पढ़ें: कहीं आपको हार्ट अटैक का खतरा तो नहीं, इस AI Chatbot से चुटकियों में करें पता
LG AI कन्वर्टिबल 6 इन 1 एसी पर 47% डिस्काउंट है। इस 1.5 टन 3 स्टार स्प्लिट AI एसी की रेगुलर कीमत 78,990 रुपये है, लेकिन ऑफर में मात्र 35,990 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के रूप में 6000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस एसी के कंप्रेसर की 5 साल वारंटी है।
Daikin 0.8 टन 3 स्टार स्प्लिट एसी पर 30% तक डिस्काउंट है। ऑफर के बिना इस एसी की कीमत 37,400 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट से इसे 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसपर भी एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है। इसके तहत आप 6,000 रुपये एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। छोटे कमरे में लगाने के लिए ये एक बेस्ट एसी है। वहीं अगर वारंटी की बात करें तो कंप्रेसर पर 5 और एसी पर 1 साल की वारंटी है। इन 3 के अलावा भी कई एसी पर बंपर डिस्काउंट है, इसे आप फ्लिपकार्ट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।