AI Chatbot का इस्तेमाल अब हर क्षेत्र में हो रहा है। कभी भी बीमार होने पर लोग अपने आस-पास किसी डॉक्टर के पास जाते हैं। डॉक्टर चेक करने के बाद अपने हिसाब से कोई भी दवाई दे देते हैं। कई बार तो बिना बीमारी का पता चले ही लोग दवाइयां खाते हैं।

वहीं दूसरी तरफ बीमारी का पता लगाने के लिए खून टेस्ट करवाने जरूरी है। इस टेस्ट के नाम पर हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। लेकिन अब आप बीमार होने पर घर बैठे- बैठे इसके बारे में पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक भी रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए आपको इस खास AI Chatbot के बारे में विस्तार से बताते हैं।

इस AI Chatbot से पता करें इलाज

बीमारी का पता लगाने के लिए डॉक्टर और साइंटिस्ट की एक टीम ने मिलकार RETFound नाम का AI Chatbot बनाया है। इसमें आंखों को स्कैन कर शरीर की कंडीशन का पता लगा सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं हार्ट अटैक आने से पहले ही इस टूल की मदद से खुद को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। इससे बीमारी का पता लगा कर खुद से इलाज भी कर सकेंगे।

16 लाख रेटिना पर हुई टेस्टिंग

RETFound टूल को बनाने के से पहले इसकी टेस्टिंग लगभग 16 लाख रेटिना पर की गई थी। सभी डेटा का आंकलन कर इसे जल्दी ही आम लोगों के लिए लॉन्च करने की योजना है। इससे केवल सामान्य बीमारी ही नहीं बल्कि हार्ट अटैक, पार्किंसन के बारे में पता कर सकेंगे। पार्किंसन एक बीमारी है जो दिमाग के एक हिस्से को प्रभावित करता है।

ChatGPT की तरह करेगा काम

इस AI Chatbot का इस्तेमाल बेहद आसानी से कर सकेंगे। जिस तरह से ChatGPT में किसी भी सवाल को लिखने पर कुछ ही मिनट में जवाब ले लेतें हैं, ठीक इसी तरह RETFound में आंखों के रेटिना को स्कैन कर बीमारी के बारे में पता लगा सकेंगे। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर भी आप बेहद आसानी से चेक कर सकेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ