Elon Musk X New Features: पिछले कुछ-कुछ वक्त से ऐसा लग रहा है कि Elon Musk हर सेक्टर में धीरे-धीरे एंट्री ले रहे हैं। जहां कल उन्हें X TV App को पेश किया था तो वहीं आज उन्होंने अपने करोड़ों X यूजर्स को एक और बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, काफी वक्त से X यूजर एक फीचर की मांग कर रहे थे जिसे अब पूरा कर दिया गया है। जी हां, X में अब WhatsApp वाला एक धांसू फीचर आ गया है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
एडिट कर सकते हैं मैसेज
दरअसल, Elon Musk ने X यूजर्स को इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp वाला मैसेज एडिटिंग फीचर दिया है जिसकी मदद से आप भेजे गए मैसेज को कुछ टाइम के अंदर एडिट कर सकते हैं। 2022 में जब से मस्क ने ट्विटर को खरीदा है तब से इसमें समय-समय पर कई बड़े बदलाव किए हैं। कहा जा रहा है कि मस्क Meta को टक्कर देने के लिए अपने सोशल मीडिया ऐप में ये बड़े बदलाव कर रहे हैं।
पहले हुए थे ये बदलाव
इससे पहले मस्क ने X यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म पर लॉन्ग और शॉर्ट वीडियो अपलोड करने का ऑप्शन दिया था। इसके अलावा पोस्ट को एडिट करने का भी खास ऑप्शन दिया था। इतना ही नहीं, पोस्ट के कैरेक्टर लिमिट को भी प्रीमियम यूजर्स के लिए बढ़ा दिया था। हालांकि इसमें से ज्यादातर फीचर सिर्फ ब्लू वेरिफिकेशन वाले लोगों के लिए ही उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ें : Jio का भी खेल खत्म? Elon Musk ले आए X TV App; नेटफ्लिक्स और दूसरे OTT ऐप्स का क्या होगा?
iPhone यूजर्स के हुए मजे
वहीं, अब इस नए मैसेज एडिट फीचर को रोल आउट करते हुए X ने एक पोस्ट में इसकी पहली झलक भी पेश की है। कंपनी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अभी इस फीचर का मजा सिर्फ iPhone यूजर्स ही ले सकते हैं, लेकिन जल्द ही इसे Android पर भी पेश किया जा सकता है।
कैसे यूज करें X पर Edit DM फीचर?
- इस फीचर का मजा लेने के लिए आपको सबसे पहले अपने iPhone में मौजूद X ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा।
- अपडेट होने के बाद फोन में ऐप को ओपन करें।
- इसके बाद मैसेज सेक्शन में जाएं और किसी शख्स को मैसेज सेंड करें।
- मैसेज सेंड करने के बाद थ्री डॉट पर क्लिक करें।
- इधर अब आपको नया Edit बटन दिख जाएगा। जहां से आप मैसेज को ठीक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Android यूजर्स के लिए Google के 5 नए फीचर्स, एक तो बचा लेगा भूकंप से
संबंधित खबरें
क्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
7 hrs agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
7 hrs agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
11 hrs agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
12 hrs agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
14 hrs agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
22 hrs agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
1 day agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
1 day agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
1 day agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines