---विज्ञापन---

Elon Musk से Twitter X को लेकर हुई ये बड़ी गलती, बाद में किया सुधार

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और Twitter X के मालिक Elon Musk समय- समय पर चर्चा में बने रहते हैं। कभी अपने ट्वीट के कारण तो कभी बच्चों के कारण उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल करते हैं। एक्स को खरीदने के बाद मस्क ने ऐप में कई बड़े बदलाव किए हैं। इससे कुछ […]

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और Twitter X के मालिक Elon Musk समय- समय पर चर्चा में बने रहते हैं। कभी अपने ट्वीट के कारण तो कभी बच्चों के कारण उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल करते हैं। एक्स को खरीदने के बाद मस्क ने ऐप में कई बड़े बदलाव किए हैं। इससे कुछ यूजर्स प्रभावित हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स इस बदलाव का फायदा उठाकर मोटा कमाई भी कर रहे हैं। एलन मस्क से नाम को लेकर एक बड़ी गलती हुए है। आइए आपको इसके बारे विस्तार से बताते हैं।

Elon Musk से Twitter X को लेकर हुई ये गलती

Elon Musk से Twitter X नाम को लेकर लाइव कॉन्फ्रेंस में एक बहुत बड़ी गलती हुई है। इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ट्वीट कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी लोग हैं जो वीडियो तक शेयर कर रहे हैं। इसमें एलन मस्क साफतौर पर भूल करते हुए नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बाद में उन्हें इस गतलती के बारे में जानकारी भी मिलती है। इसके साथ ही मस्क सुधार करने की कोशिश करते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Apple iPhone जैसे दिखते हैं Realme LAVA के ये फोन, कीमत मात्र 7,499 रुपये से शुरू

वीडियो में गलती करते नजर आए एलन मस्क

दरअसल एलन मस्क एक लाइव कॉन्फ्रेंस में अपने बारे में जानकारी दे रहे थे तभी उन्होनें एक्स को ट्विटर बोल दिया था। उन्होंने कहा था कि “मैं इसके बारे में ट्विटर पर भी बता चुका हूं, आप जानते हैं की अब ये बदल कर एक्स हो गया है।” इसके बाद कॉन्फ्रेंस में शामिल एक शख्स कहते हैं कि इसमें थोड़ा समय लग सकता है।

---विज्ञापन---

मस्क ने सुधार करते हुए कही ये बात

इसके बाद ही उन्हें एहसास हुआ कि उनसे भूल हुई है। इसमें सुधार करते हुए उन्होंने कहा कि “आप जानते हैं कि ट्विटर अब एक्स हो गया है।” आपको बताते चलें कि अक्टूबर 2022 में ट्विटर को खरीदने के बाद इसका नाम बदल कर एक्स कर दिया था। इसके साथ ही ऐप में कई नए फीचर्स जोड़े गए थे।

First published on: Sep 14, 2023 11:07 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola