Electricity Bill Scam: आज की डिजिटल दुनिया में लोगों को सबकुछ ऑनलाइन काम करना और करवाना ज्यादा सुविधाजनक लगता है और लगे भी क्यों नहीं इससे उनका काफी टाइम जो बचता है, लेकिन समय को बचाने के चक्कर में आपको भारी नुकसान भी न झेलना पड़े इसका ध्यान रखना भी आपकी जिम्मेदारी है ।
आजकल लोग घर और बैंको से जुडे़ सारे काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते हैं लेकिन कई बार वे लापरवाही बरतने के चक्कर में स्कैम का शिकार हो जाते हैं। इसी कड़ी में देश में अब बिजली बिल भरने की फर्जी लिंक के माध्यम से स्कैम बढ़ता ही जा रहा है। इस घोटाले के तार झारखंड, मध्यप्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों से जुड़े हैं।
अभी पढ़ें – Vivo V25 भारत में लॉन्च, फ्रंट में मिलेगा 50MP कैमरा और कई खास फीचर्स
Electricity Bill Scam: ऐसे दिया जाता है बिजली स्कैम को अंजाम
बिजली स्कैम को अंजाम देने के लिए स्कैमर्स पूरी प्लानिंग के साथ काम करते हैं। वे पहले सिम कार्ड कंपनियों से कॉन्टेक्ट करके फर्जा सिम खरीदते हैं, फिर लोगों को पहले मैसेज पर एक लिंक भेजते हैं, जिसपर यूजर जैसे ही क्लिक करता है और बिल भरने के लिए अपनी अकाउंट डिटेल्स डालता है उसके अकाउंट से पैसे साफ हो जाते हैं। वहीं अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है तो स्कैमर्स उन्हें कॉल भी करते हैं और कहते हैं कि अगर आपने आज बिल नहीं भरा तो आपका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
NCRB के रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कई लोग इस ऑनलाइन साइबर क्राइम के शीकार हुए है ,बैंकिंग धोखाधड़ी के 4,047 मामले, ATM धोखाधड़ी के 2,160 मामले, क्रेडिट/डेबिट कार्ड धोखाधड़ी के 1,194 मामले और 1,093 OTP धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए।
अभी पढ़ें – अब ना कोई डॉगी काट सकता, ना करीब फटक सकता, बाज़ार में मिल रही है डॉगी भगाने की तकनीक
धोखाधड़ी से ऐसे बचें
बिजली बिल के माध्यम से की जा रही इस घोखाधड़ी से बचने के लिए लोगों को थोड़ा सतर्क होने की आवश्यकता है। लोगों को बिजली बिल के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करना चाहिए वहीं कोई भी सरकारी कंपनी बिजली बिल भरने के लिए आपकों आगे रहकर मैसेज या कॉल नहीं करती है तो अगर ऐसा कोई भी कॉल आए तो आप सतर्क हो जाएं और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। ग्राहक इससे बचने के लिए बिजली बिल बिजली ऑफिस जाकर भी भर सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
31 mins agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
3 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
4 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
5 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
7 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines