WhatsApp की मदद से होगी मोटी कमाई! बस चाहिए होगा फोन और इंटरनेट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Earn Money Online Via WhatsApp: प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल आप किस लिए करते हैं? क्या आपका जवाब- दोस्त-रिश्तेदारों से चैटिंग, फोटो-वीडियो शेयरिंग करने के लिए है? अगर हां, तो आज हमारे द्वारा जो जानकारी दी जा रही है उसे जाननें के बाद आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल कमाई (Online Earning Tips) करने के लिए भी करने लगेंगे।
जी हां, आज हम आपको व्हाट्सएप के जरिए कमाई (How to Earn Money Online on WhatsApp) करने का तरीका बताने जा रहे हैं। इस ऑनलाइन तरीके को अपनाकर आप घर बैठे व्हाट्सएप से मोटी कमाई कर सकेंगे। आइए जानते हैं कि व्हाट्सएप (Earn Money Online) से कैसे कमाई की जा सकती है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
अगर आपका भी ये ही सवाल है कि व्हाट्सएप पर कमाई कैसे की जा सकती है तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको व्हाट्सएप बिजनेस ऐप (WhatsApp Business App) को इंस्टॉल करना होगा। यहां पर अपना एक बिजनेस प्रोफाइल क्रिएट करना होगा। इसके लिए अपना नंबर वेरिफाई करवाएं और बिजनेस का नाम एंटर करें। बिजनेस नाम (WhatsApp Business Name) को सेट करने के लिए ऐप की सेटिंग्स में जाएं। यहां पर बिजनेस नेम का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करके और बिजनेस का नाम एंटर करें।
इसके बाद ईमेल एड्रेस, वेबसाइट और बिजनेस कैटेगरी आदि जानकारी भरें। आप यहां पर कई चीजों को कस्टमाइज भी कर सकते हैं। आप अपने इस अकाउंट को ग्रुप और कॉन्टैक्ट लिस्ट के साथ साझा कर सकते हैं।
ऊपर बताए गए प्रोसेस को अपनाने के बाद आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट से अपने प्रोडक्ट्स का कैटलॉग तैयार करें और स्टेटस या मैसेज के जरिए इंटरनेट की मदद से कमाई कर सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: