Nitin Arora
Read More
---विज्ञापन---
Pradhan Mantri Nari Shakti Yojana: केंद्र सरकार द्वारा देश की महिलाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। मैसेज में कहा गया है कि केंद्र सरकार पीएम नारी शक्ति योजना के तहत देश की महिला नागरिकों को 2.20 लाख रुपये का लोन प्रदान कर रही है।
वायरल हो रहे इस संदेश में गलत जानकारी दी गई है। इसमें लोगों से वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करने के लिए कहा गया है, जो एक तरीके से जाल में फंसाने जैसा है।
इस बीच फर्जी मैसेज का भंडाफोड़ करते हुए PIB ने कहा है कि यह मैसेज फेक है। PIB ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की ओर से ऐसी किसी सहायता की घोषणा नहीं की गई है।
PIB Fact Check अकाउंट द्वारा एक ट्वीट में कहा गया, ‘इंडियन जॉब’ यूट्यूब नाम के एक चैनल द्वारा दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ‘प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना’ के तहत सभी महिलाओं को 2 लाख 20 हजार रुपए देने जा रही है। यह दावा फेक है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं लाई गई है।’
'इंडियन जॉब' नामक #YouTube चैनल द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी महिलाओं को 'प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना' के तहत 2 लाख 20 हजार रूपए देने जा रही है।#PIBFactCheck
▶️यह दावा #फर्जी है।
▶️केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं लाई गई है। pic.twitter.com/FL3Ji8Oydc
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) December 6, 2022
पीआईबी समय-समय पर सलाह देता है कि लोगों को वायरल संदेश के रूप में भेजे जा रहे ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।
यदि आपको ऐसा कोई संदेहास्पद संदेश मिलता है, तो आप इसकी सत्यता को जान सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि मैसेज सही है या नहीं। इसके लिए आपको https://factcheck.pib.gov.in पर मैसेज करना होगा। वैकल्पिक रूप से आप तथ्य की जांच के लिए +918799711259 पर व्हाट्सएप संदेश भी भेज सकते हैं। आप अपना संदेश pibfactcheck@gmail.com पर भी भेज सकते हैं। फैक्ट चेक की जानकारी https://pib.gov.in पर भी उपलब्ध है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।