WhatsApp से भी कमा सकते हैं पैसा, ऐसा करने से होगी तगड़ी इनकम, यहा देखें टिप्स

आज के डिजिटल दौर में WhatsApp सिर्फ चैटिंग का जरिया नहीं, बल्कि कमाई का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है. अगर समझदारी से इस्तेमाल किया जाए तो इससे हर महीने अच्छी इनकम की जा सकती है.

WhatsApp से कमाए पैसा.

WhatsApp से कमाए पैसा. (News 24 GFX)

Earn money From WhatsApp: आज के समय में मोबाइल में मौजूद एक साधारण-सी ऐप भी आपकी कमाई का जरिया बन सकती है. WhatsApp भी अब सिर्फ दोस्तों से चैट करने या स्टेटस डालने के लिए नहीं रहा, बल्कि लाखों रुपये कमाने का एक असली प्लेटफॉर्म बन चुका है. अगर आप इसे समझदारी और सही तरीके से इस्तेमाल करें तो महीने भर में अच्छा पैसा कमाना बिल्कुल संभव है. आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान और स्मार्ट तरीके जिनसे WhatsApp आपकी जेब भर सकता है.

विज्ञापन

1. WhatsApp Business से चलाएं अपना छोटा ऑनलाइन बिजनेस

अगर आपके पास कोई प्रोडक्ट या सर्विस है जैसे कपड़े, ज्वेलरी, हैंडमेड सामान या कोई डिजिटल सर्विस तो WhatsApp Business App के जरिए आप बिना वेबसाइट के अपनी ऑनलाइन दुकान खोल सकते हैं. इसमें कैटलॉग फीचर मिलता है, जहां आप अपने प्रोडक्ट की फोटो, प्राइस और डिटेल डाल सकते हैं. ग्राहक सीधे WhatsApp पर ही आपसे ऑर्डर कर सकते हैं. इससे न सिर्फ समय बचता है, बल्कि बिना ज्यादा खर्च के आप अच्छा बिजनेस शुरू कर सकते हैं.

विज्ञापन

2. Affiliate Marketing से घर बैठे कमाएं कमीशन

Amazon, Flipkart और Meesho जैसे कई बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अफिलिएट प्रोग्राम चलाते हैं. इसमें आपको उनके प्रोडक्ट्स के लिंक WhatsApp ग्रुप्स या अपने कॉन्टैक्ट्स को भेजने होते हैं. जब कोई व्यक्ति उस लिंक से खरीदारी करता है, तो आपको कमीशन मिलता है. अगर आप सही प्रोडक्ट चुनें और थोड़ा स्मार्ट तरीके से शेयर करें तो हर महीने हजारों रुपये की कमाई हो सकती है. सबसे अच्छी बात इसके लिए आपको कोई इन्वेस्टमेंट नहीं करनी पड़ती.

3. Freelancing के लिए बढ़िया प्रमोशनल टूल

अगर आप कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट या मार्केटिंग जैसे किसी फ्रीलांस काम में माहिर हैं, तो WhatsApp आपके लिए बहुत काम का प्लेटफॉर्म है. आप अपने काम को ब्रॉडकास्ट लिस्ट, ग्रुप्स या स्टेटस के जरिए प्रमोट कर सकते हैं. कई बार क्लाइंट्स सीधे WhatsApp पर ही संपर्क करते हैं, जिससे डील फाइनल करने में समय नहीं लगता और काम तेजी से मिलता है.

विज्ञापन

4. WhatsApp Channel से बनाएं अपनी ऑडियंस

WhatsApp Channels अब कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बड़ा मौका बनकर उभरे हैं. अगर आपके पास कोई खास स्किल या जानकारी है जैसे टेक न्यूज, एजुकेशन, फैशन या मोटिवेशन तो आप एक चैनल बनाकर धीरे-धीरे अपनी ऑडियंस बढ़ा सकते हैं. जब आपके फॉलोअर्स ज्यादा हो जाते हैं, तो ब्रांड प्रमोशन, पेड पार्टनरशिप और अफिलिएट लिंक के जरिए आसानी से अच्छी कमाई की जा सकती है.

विज्ञापन

5. Customer Support का काम कर घर बैठे कमाएं

आजकल कई बिजनेस कंपनियां अपने कस्टमर सपोर्ट सिस्टम को WhatsApp पर शिफ्ट कर रही हैं. अगर आपके पास अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स हैं, तो आप घर बैठे WhatsApp कस्टमर सपोर्ट एजेंट के तौर पर काम कर सकते हैं. इसमें आपको ग्राहकों के सवालों का जवाब देना होता है और बदले में कंपनियां तय वेतन या इंसेंटिव देती हैं. यह पार्ट-टाइम या फुल-टाइम दोनों तरह से किया जा सकता है.

अगर आप सोच रहे हैं कि ऑनलाइन कमाई के लिए बहुत बड़ा सेटअप चाहिए, तो ऐसा जरूरी नहीं है. WhatsApp जैसी साधारण ऐप भी अगर समझदारी से इस्तेमाल की जाए तो आपको एक अच्छा इनकम सोर्स दे सकती है. बस सही तरीका अपनाएं, लगातार एक्टिव रहें और अपने नेटवर्क को मजबूत बनाएं. थोड़े समय में आप भी घर बैठे अच्छी कमाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्कलेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचना और शैक्षिक उद्देश्य से है. यहां बताए गए किसी भी कमाई के तरीके की गारंटी नहीं दी जाती. किसी भी बिजनेस या इनकम मॉडल को अपनाने से पहले अपनी जांच और जोखिम का आकलन स्वयं करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ