e-Pan Card का ईमेल आए तो हो जाएं सावधान! भूलकर भी न करें ये गलती
e-PAN Card Scam: अगर आपको भी मेल पर e-Pan Card डाउनलोड करने के लिए कोई ईमेल आया है तो सावधान हो जाएं। ऐसे किसी भी ईमेल को न खोलें। चलिए जानें क्यों…
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

e-PAN Card Scam: पिछले कुछ वक्त से ऑनलाइन स्कैम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्कैमर्स नए-नए तरीकों से लोगों को टारगेट कर रहे हैं। हाल ही में एक WhatsApp के जरिए शादी कार्ड स्कैम भी सामने आया था जिसमें लोगों को नकली PDF फाइलें भेजी जा रही थी। जब सामने वाला इस कार्ड को डाउनलोड करता था, तो उनके डिवाइस पर मैलवेयर डाउनलोड हो जाता था, जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ।
राजस्थान के बीकानेर में एक मामले में एक व्यक्ति ने एक अनजान नंबर से ऐसी फाइल खोलने के कुछ ही दिनों बाद अपने बैंक खाते से 4.5 लाख रुपये खो दिए। इसी बीच अब एक और नया स्कैम सामने आ रहा है जिसमें लोगों को नकली e-Pan Card ईमेल पर भेजा जा रहा है। आजकल हर कोई अपने जरूरी डाक्यूमेंट्स को मोबाइल में रखना पसंद करता है, लेकिन इस ई-पैन कार्ड को डाउनलोड करने के चक्कर में आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। चलिए जानें कैसे…
हो सकता है कि आपको हाल ही में ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का एक ईमेल मिला हो। PIB फैक्ट चेक का कहना है कि ये ईमेल पूरी तरह से फेक है। इस तरह के ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है और आपकी पर्सनल जानकारी चोरी हो सकती है।
📢Have you also received an email asking you to download e-PAN Card❓#PIBFactCheck
⚠️This Email is #Fake
✅Do not respond to any emails, links, calls & SMS asking you to share financial & sensitive information
➡️Details on reporting phishing E-mails: https://t.co/nMxyPtwN00 pic.twitter.com/odF2WdyMzF
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) December 22, 2024
‘डिजिटल अरेस्ट’ की तरह ही ये स्कैम भी काफी ज्यादा खतरनाक है। एक फेक लिंक पर क्लिक करने से आपके बैंक अकाउंट से पैसे निकल सकते हैं। इतना ही नहीं आपकी पर्सनल डिटेल्स जैसे नाम, पता, बैंक डिटेल्स आदि चोरी हो सकती है। यही नहीं ये फेक लिंक आपके मोबाइल में वायरस भी इंस्टॉल कर सकता है। Android यूजर्स को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि iOS में ऐप इनस्टॉल करना काफी मुश्किल टास्क है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: