रूम हीटर न बन जाए जान का दुश्मन...जान लें कितने घंटे इस्तेमाल करें, इन बातों का भी रखें ध्यान

Room Heater Safety Tips: अगर आप भी इन दिनों रूम हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले ये जरूर जान लें कि हीटर को कितने घंटे यूज करना चाहिए।

Room Heater Safety Tips
विज्ञापन

Room Heater Safety Tips: देशभर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए ज्यादातर लोग रूम हीटर का यूज कर रहे हैं। हीटर कुछ ही मिनटों में रूम को गर्म कर देता है और ठंड से बचाता है, लेकिन इसका लिमिट से ज्यादा या गलत ढंग से इस्तेमाल करना आपकी सेहत और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल जरूर होगा कि रूम हीटर का इस्तेमाल कितने घंटे तक करना सही है और इससे जुड़ी कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं…

रूम हीटर कितने घंटे तक करें यूज?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि रूम हीटर को लंबे टाइम तक लगातार इस्तेमाल करना सही नहीं है। इसे आपको 3 से 4 घंटे से ज्यादा लगातार इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके बाद आपको कुछ देर के लिए इसे बंद कर देना चाहिए। ज्यादा देर तक हीटर इस्तेमाल करने से कमरे में ऑक्सीजन लेवल कम हो सकता है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है। रूम हीटर का यूज करने टाइम इन बातों का भी ध्यान रखें…

विज्ञापन

रूम हीटर चलाते टाइम इन बातों का रखें ध्यान

कमरे को न करें पूरी तरह बंद

जब भी रूम हीटर का इस्तेमाल करें तो रूम में वेंटिलेशन का भी खास ध्यान रखें। दरवाजे या खिड़कियों को हल्का सा खुला रखें ताकि रूम में एयर फ्लो बना रहे। ज्यादा हीटर के इस्तेमाल से पूरी तरह बंद रूम में घुटन और ऑक्सीजन की कमी हो सकती है।

हीटर चलाकर न सोएं

विज्ञापन

सोते टाइम रूम हीटर का यूज करना काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इससे ऑक्सीजन की कमी और आग लगने का खतरा भी बना रहता है। अगर आप रात में हीटर का यूज कर रहे हैं तो मार्केट से एक स्मार्ट स्विच खरीद लें ये आपका काम आसान कर देगा जिसे आप अपने फोन से कंट्रोल कर सकते हैं और इसमें टाइमर भी लगा सकते हैं।

विज्ञापन

हीटर को थोड़ा दूर रखें

रूम हीटर को बेड, सोफा या अन्य ज्वलनशील चीजों से उचित दूरी पर रखें। इससे आग लगने की संभावना काफी कम हो जाती है। यही नहीं हीटर को ऐसी जगह पर रखें जहां से उसकी गर्म हवा पूरे रूम में आसानी से फैल जाए। किसी चीज से हीटर को ढकने की गलती न करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ