Diwali With Mi: फ्री में मिल रहा है रेडमी 11 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन! जानिए कैसे?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Diwali With Mi Redmi Note 11 Pro Plus 5G Free: त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे में शाओमी पीछे रहे ये हो नहीं सकता है। फेस्टिवल सीजन शुरू हुआ नहीं कि शाओमी के ऑफर्स की भरमार लग जाती है। इस बार दिवाली विद एमआई टेक का शुभ मुहूर्त (Diwali With Mi Tech ka Shubh Muhurat) सेल की शुरुआत हुई है।
इस दौरान कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है। इसके अलावा कई ऑफर्स भी पेश किए जा रहे हैं। इसी के तहत दिग्गज टेक कंपनी शाओमी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कैशबैक और प्रोडक्ट्स फ्री में ऑफर भी कर रही है। हालांकि, इसके लिए कुछ सवालों का जवाब देना जरूरी है।
इस बार शाओमी की ओर लेटेस्ट रेडमी नोट 11 प्रो प्लस 5जी (Redmi Note 11 Pro+ 5G) फ्री में हासिल करने का मौका दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कि कैसे फ्री में Redmi Note 11 Pro Plus 5G को हासिल किया जा सकता है।
रेडमी नोट 11 प्रो प्लस 5जी को मुफ्त में पाने के लिए आपको एक आसान से सवाल का जवाब देना होगा। कंपनी ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है। इसमें कंपनी के सीएमओ अनुज शर्मा ने रेडमी नोट 11 प्रो प्लस 5जी के बारे में जानकारी देते हुए आखिरी में सवाल किया है जिसका जवाब फोन को जीतने का मौका दे रहा है।
शाओमी के सीएमओ अनुज शर्मा ने रेडमी नोट 11 प्रो प्लस 5जी की जानकारी दी है। इस दौरान स्क्रीन पर बीच-बीच में रेडमी नोट 11 प्रो प्लस फोन नजर आता है, जिसे लेकर आखिरी में सवाल पूछा जाता है कि ये कितनी बार दिखा है। जवाब देने वाले को फ्री में रेडमी नोट 11 प्रो प्लस जितने का मौका दिया जाता है।
जीतने वाले को कंपनी की ओर फ्री में रेडमी नोट 11 प्रो प्लस 5जी खरीदने का मौका मिलेगा। हालांकि, विजेता का नाम उन्होंने अपनी अगली वीडियो में बताने के लिए कहा है। बता दें कि इस वीडियो में कंपनी के सीएमओ अनुज शर्मा आगामी स्मार्टफोन रेडमी 11 प्रो प्लस 5जी को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं। इस दौरान फोन की बैटरी, कैमरा, कीमत आदि के बारे में कुछ जानकारी दी गई है।
अभी पढ़ें – Apple Watch Ultra पर मारे जोरदार हथौड़े, टेबल ने तोड़ा दम लेकिन…देखें Video
What if we tell you the video below can help you WIN a #RedmiNote11ProPlus5G for FREE! 😍
All you need to do is:
– Watch the video & answer @s_anuj's one simple #Giveaway question
– Don't forget to use the hashtags #RedmiNote11ProPlus5G #DiwaliWithMi pic.twitter.com/bGFZ4y2eLf
— Xiaomi India (@XiaomiIndia) September 27, 2022
सवाल का जवाब देने के साथ लोगों से इसका स्क्रीन शॉर्ट भी साझा करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा ट्विटर पर #RedmiNote11ProPlus5G और #DiwaliWithMi का यूज करते हुए ट्वीट करने के लिए कहा गया है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: