Reliance Jio Diwali Offer: देश की सबसे प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को आए दिन कई बेनिफिट्स के साथ प्लान ऑफर करती रहती है। इस बार दिवाली से कुछ दिन पहले ही अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए कंपनी ने एक शानदार प्लान का ऐलान किया है जो कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स के साथ है। इस प्लान को अपनाकर यूजर्स त्योहारी सीजन में स्विगी की होम डिलीवरी सर्विस का भी बेनिफिट उठा सकते हैं। आइए रिलायंस जियो के नए प्लान के बारे में जानने के साथ जानते हैं कि कैसे आप फ्री फूड डिलीवरी का फायदा पा सकते हैं।
Reliance Jio New Recharge Plan
रिलायंस जियो की ओर से सिर्फ 866 रुपये का नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया गया है। ये प्लान कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स के साथ आता है। इसमें यूजर्स को फ्री फूड डिलीवरी सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इस प्रीपेड प्लान की मदद से यूजर्स फ्री में स्विगी सब्सक्रिप्शन का फायदा पा सकते है।
ये भी पढ़ें- LIC Plan: बेटियों से लेकर महिलाओं के लिए खास स्कीम! छोटी बचत से होगा तगड़ा मुनाफा
Swiggy 0ne Lite Subscription Plan Free
रिलायंस जियो के 866 रुपये वाले प्लान के साथ स्विगी के लेटेस्ट स्विगी वन लाइट सब्सक्रिप्शन का फायदा बिल्कुल फ्री में मिलेगा। हालांकि, स्विगी की ओर से तीन महीने के लिए स्विगी वन लाइट सब्सक्रिप्शन को 99 रुपये में दिया जाता है। जबकि, जियो 866 रुपये में प्लान को बिल्कुल फ्री में दे रहा है।
Reliance Jio Rs 866 Plan Benefits
रिलायंस जियो 866 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और रोजाना 100 SMS का फायदा मिलता है। ये प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। डेटा खत्म होने पर आप इंटरनेट का इस्तेमाल 64Kbps स्पीड के साथ कर सकते हैं। इस प्लान में Jio Cinema, Jio TV, Jio Cloud जैसे जियो ऐप्स का फ्री बेनिफिट मिलेगा। आप अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ उठा सकते हैं।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
18 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines