LIC Plan: बेटियों से लेकर महिलाओं के लिए खास स्कीम! छोटी बचत से होगा तगड़ा मुनाफा

LIC Aadhaar Shila Policy 2023: आप छोटी-छोटी बचत करके एलआईसी की एक खास स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसमें लाइफ इंश्योरेंस के साथ सेविंग बेनिफिट मिलता है।

lic aadhaar shila premium and maturity calculator, lic aadhaar shila premium calculator, lic aadhaar shila plan maturity calculator, lic aadhaar shila plan 944 maturity calculator, lic aadhaar shila plan details, lic aadhaar shila plan (844) details in hindi, lic aadhaar shila review, lic aadhaar shila 2023, lic

LIC Aadhaar Shila Policy 2023: क्या आप अपने कल को सुरक्षित रखने के लिए छोटी-छोटी सेविंग करना पसंद करते हैं? अगर हां, तो एलआईसी की एक खास स्कीम आपके बड़े काम आ सकती है। भारत की सबसे भरोसेमंद सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम अपने ग्राहकों को कई स्कीम देती हैं जिनमें से एक आधार शिला योजना है। इसे खासतौर पर बेटियों और महिलाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए तैयार किया गया है। आइए एलआईसी की आधार शिला योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।

LIC Aadhaar Shila Plan क्या है?

एलआईसी की आधार शिला स्कीम खासतौर पर महिलाओं के बनाई गई है, जो एक नॉन-लिंक्ड, व्यक्तिगत जीवन बीमा योजना है। इसमें जीवन बीमा सुरक्षा और बचत का फायदा मिलता है। अगर पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो इस योजना के तहत परिवार को फाइनेशियल कवरेज दिया जाता है। जबकि, पॉलिसी अवधि के अंत तक पॉलिसीधारक के जीवित रहने पर मैच्योरिटी का बेनिफिट मिलता है।

कम से कम कितनी उम्र होनी जरूरी?

LIC आधार शिला स्कीम खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार की गई है, जिसमें कई बेनिफिट्स का लाभ मिल सकता है। इसमें निवेश करने के लिए कम से कम 8 साल की उम्र होनी चाहिए। जबकि, अधिकतम उम्र 55 साल होनी चाहिए। 8 साल से 55 साल के बीच की उम्र वाली महिलाएं इसमें निवेश कर सकती हैं।

LIC Aadhaar Shila Policy Benefits

आधार शिला योजना मैच्योरिटी से पहले किसी भी समय पॉलिसीधारक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के मामले में परिवार को फाइनेंशियल हेल्प करती है। जबकि, जीवित पॉलिसीधारक को मैच्योरिटी के समय एकमुश्त राशि प्रदान करती है। इसके अलावा, यह योजना अपने ऑटो कवर के साथ-साथ ऋण सुविधा के माध्यम से तरलता की जरूरतों का भी ख्याल रखती है।

LIC Aadhaar Shila Plan Eligibility

  1. कम से कम 8 साल उम्र और अधिकतम उम्र 55 साल
  2. पॉलिसी टर्म न्यूनतम 10 साल और अधिकतम 20 साल
  3. मिनिमम मैच्योरिटी एज के लिए कोई सीमा नहीं है। जबकि, मैक्सिमम 70 साल है।
  4. प्रीमियम भुगतान अवधि मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना ऑप्शन के साथ है।
  5. न्यूनतम बीमा राशि 75,000 रुपये और अधिकतम बीमा राशि 3,00,000 रुपये है।

पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Aadhaar Shila Plan में कौन कर सकता है निवेश?

आधार शिला योजना में वो महिलाएं निवेश कर सकती हैं जिनके पास UIDAI का आधार कार्ड (Aadhaar Card) है। 8 साल से 55 साल की उम्र की महिलाएं इसमें निवेश कर सकती हैं। इसके अलावा शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही इस योजना में निवेश कर सकता है। ऐसे में पॉलिसी से पहले आपका हेल्थ चेकअप भी हो सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ