नई दिल्ली: देश भर का सबसे बड़ा त्यौहार दिवाली बेहद नज़दीक आ गया है। इस त्यौहार पर लोग अपनों के साथ खुशियां मनाते हैं और पूजा भी करते हैं। दीवाली के चलते कई दफ्तरों में छुट्टी होती है जिसके चलते बाहर रहने वाले लोग अपने शहर वापस लौटते हैं, जिसके चलते फ्लाइट की टिकट काफी महंगी हो जाती है और लोग परेशान हो जाते हैं। लेकिन हम आपकों कुछ ट्रिक्स बताने जा रहें है जिसके माध्यम से आपको टिकट सस्ती मिल सकती हैं।
अभी पढ़ें – फेसबुक बंद कर रहा है अपना सबसे बड़ा यूजर फ्रेंडली ‘फीचर’, जानें इसकी जगह क्या होगा खास
फ्लाइट की टिकट बुक करते समय इन बातों का रखें ध्यान
अलग-अलग वेबसाइट पर चेक करें दाम
अगर आप फ्लाइट से कहीं जाना चाहते हैं तो आप इसके बारे में अलग-अलग वेबसाइट पर चेक करें. कई बार किसी स्पेसिफिक साइट पर टिकट महंगे होते हैं. ऐसे में दूसरी कई वेबसाइट्स पर आपको सस्ते में भी टिकट मिल सकते हैं.
ऑफर पर रखें नजर
कई वेबसाइट्स प्रोमोशन के लिए फ्लाइट टिकट पर ऑफर निकालती रहती हैं. ये ऑफर कूपन कोड या बैंक डिस्काउंट के तौर पर उपलब्ध होते हैं। दिवाली के समय क्लियरट्रिप, इज माय ट्रिप समेत अन्य एप्स द्वारा विशेष ऑफर निकाले भी गए हैं। ऐसे में आप एप पर मौजूद इन कूपन कोड्स का इस्तेमाल करके अपनी फ्लाइट टिकट को और भी सस्ती कर सकते हैं।
IRCTC एयर पर भी चेक करें टिकट
IRCTC एयर पर भी फ्लाइट टिकट को जरूर चेक करें। IRCTC एयर पर कई बार मिनिमम प्राइस दिखाया जाता है। इस वजह से टिकट बुकिंग को लेकर एक बार IRCTC एयर पर जरूर विजिट करें।
अभी पढ़ें – Apple की उम्मीदों पर फिरा पानी! लोगों को नहीं आ रहा iPhone 14 Plus पसंद, जानिए वजह
राउंड टिकट भी साथ में ही करें बुक
कई एयरलाइंस एक साथ आने-जाने की टिकट बुक करने पर भारी डिस्काउंट देती हैं। जिसका फायदा उठाने के लिए आपको एयरलाइंस की आधिकारिक ऐप या फिर कई बुकिंग साइट्स पर जाना होगा और वहां पर वन-वे की जगह राउंड ट्रिप का ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा।
Incognito Mode में सर्च करें फ्लाइट
फ्लाइट टिकट को लेकर ज्यादा सर्च करने पर कई बार इनके दाम को बढ़ा दिया जाता है। इस वजह से आप ब्राउजर के Incognito Mode या प्राइवेट मोड से फ्लाइट टिकट की कीमत को चेक कर सकते हैं। यहां से आपको सस्ती फ्लाइट टिकट मिल जाएगी।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines