Disney+ Hotstar Password Sharing: नेटफ्लिक्स के बाद, अब डिज्नी+ हॉटस्टारने अपने यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। जी हां, अब कंपनी पासवर्ड शेयरिंग को रोकने का प्लान बना रही है। स्ट्रीमिंग दिग्गज ने हाल ही में अपने कनाडाई ग्राहकों को एक ईमेल भेजकर अपने सब्सक्राइबर एग्रीमेंट में बदलाव की घोषणा की है। ईमेल में, कंपनी ने कहा कि वह अपनी पॉलिसी को अपडेट कर रही है और नई शर्तें पेश कर रही है, जिसमें 1 नवंबर से मेम्बरशिप होल्डर्स अपने अकाउंट का पासवर्ड शेयर नहीं कर पाएंगे।
हालांकि डिज्नी ने अपनी पासवर्ड क्रैकडाउन पॉलिसी को लागू करने की अपनी योजना के बारे में अधिक डिटेल्स नहीं दिया है, लेकिन मेल में कंपनी ने बताया है कि वह अकाउंट को शेयर करने के खिलाफ सख्त नियम लागू करेगा। मीडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया ईमेल के जरिए कंपनी ने कहा है कि हम आपके अकाउंट को शेयर करने या आपके घर के बाहर लॉगिन क्रेडेंशियल्स शेयर करने की आपकी क्षमता पर बैन लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः Instagram Reels को डाउनलोड करना हुआ आसान, सिर्फ एक क्लिक से ऐसे करें सेव
यूजर्स को ट्रैक करेगा डिज्नी+ हॉटस्टार
वहीं बहुत से यूजर्स का अब ये सवाल है कि यदि वे पासवर्ड शेयर कर रहे हैं तो डिज्नी यह कैसे पता लगाएगा, और यदि उन्हें इसका पता चलता है तो क्या होगा? तो बता दें कि कंपनी अकाउंट को शेयर करने से रोकने के लिए आपकी अकाउंट एक्टिविटी को ट्रैक करेगी। अगर पॉलिसी का कोई भी उल्लंघन पाया जाता है, तो अकाउंट या तो लिमिटेड कर दिया जाएगा या पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
अन्य देशों में भी जल्द लागू होगी नई पालिसी
जानकारी के लिए बता दें कि ये सभी बदलाव 1 नवंबर से पूरे कनाडा में लागू हो जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी कनाडा के बाद भारत सहित अन्य देशों में भी अपनी ये नई पालिसी लागू कर सकती है। बता दें कि यह नई पालिसी काफी हद तक नेटफ्लिक्स के नक्शेकदम पर चलते दिखाई दे रही है। नेटफ्लिक्स ने इस साल की शुरुआत में चुनिंदा देशों में पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाना शुरू कर दिया था और उपयोगकर्ताओं को बदलती पॉलिसी के बारे में सूचित करने के लिए ईमेल भेजा था।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
23 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines