Digilocker Documents on WhatsApp Number: इसमें कोई दो राय नहीं है कि कैसे व्हाट्सएप ने भारत के अलावा अन्य देशों में अपनी खास जगह बना ली है। तरह-तरह के फीचर्स और अपडेट के साथ कंपनी ने अपने यूजर्स का भरोसा भी जीत रख रहा है। बात करें अगर सुविधा की तो पिछले कई सालों में ऐप में काफी कुछ बदलाव देखने को मिला है। यूजर्स को व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन पेमेंट (WhatsApp Payment) से लेकर कैब बुकिंग के अलावा कई अन्य सेक्टर्स की सुविधा आसानी से मिल जाती है।
दुनिया भर में लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप के जरिए आप आधार कार्ड (Aadhaar Card), ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License), 10वीं या 12वीं की मार्कशीट से लेकर अन्य दस्तावेजों को भी फोन में सेव रख सकते हैं। इसके लिए बस आपको डिजिलॉकर का व्हाट्सएप नंबर (Digilocker WhatsApp Number) सेव करना होगा।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
WhatsApp से कैसे लिंक करें Digilocker?
व्हाट्सएप पर डिजिलॉकर का इस्तेमाल करने के लिए आपको पहले +91 9013151515 नंबर फोन में सेव करना होगा। इस नंबर को सेव करने के बाद आपको Hi लिखकर मैसेज भेजना होगा। यहां आपको कई सारे ऑप्शन्स शो होंगे, जिनमें आपको अपने आधार कार्ड से लेकर मार्कशीट जैसे दस्तावेजों को हासिल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि इससे पहले आपके डिजिलॉकर में आपके दस्तावेज सेव होने जरूरी हैं।
ये भी पढ़ें- Smartphone Tips: फोन हो रहा है हैंग? तो तुरंत अपनाएं ये 5 ट्रिक्स
Digilocker में कैसे अपलोड करें Documents?
डिजिलॉकर में दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए आपको इसमें पहले रजिस्टर करना होगा। इसके लिए आप चाहें तो ऐप को फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पर आप अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करके सेव रख सकते हैं। इसके बाद डिजिलॉकर के व्हाट्सएप नंबर को फोन में सेव करके आप अपने डॉक्यूमेंट को हासिल कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Google Pay यूजर्स सावधान! फोन में न करें ऐसे Apps यूज, मिनट में खाली हो सकता है बैंक खाता
वीडियो में जानिए डिजिलॉकर में अकाउंट बनाने का तरीका
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
8 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
9 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
11 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
12 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
15 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines