Dell Alienware Gaming Laptops: देश की प्रमुख लैपटॉप निर्माता कंपनी Dell Technologies ने भारत में दो नए एलियरवेयर गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किए हैं। इन दोनों को एलियनवेयर M16 और X14 R2 नाम दिया गया है। नए लैपटॉप्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अन्य ऑफलाइन एवं ऑनलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: Redmi A2 Series भारत में 19 मई को होगी लॉन्च, जानें खासियत
क्या खास है नए एलियनवेयर गेमिंग लैपटॉप में
डेल की नई सीरिज में लेटेस्ट 13वीं जनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर और एनवीडिया जीफोर्स आरटीएक्स 40-सीरीज जीपीयू हैं। 16:10 डिस्प्ले आस्पेक्ट रेशियो के साथ, दोनों लैपटॉप आइकॉनिक लेजेंड 3.0 डिजाइन, एडवांस एलियनवेयर क्रायो-टेक थर्मल आर्किटेक्चर और नए डिजाइन किए गए एलियनवेयर कमांड सेंटर 6.0 से लैस हैं, जो गेमर्स को कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में बेहतर सुविधाएं प्रदान करते हैं।
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लैपटॉप में तेज बूटिंग स्पीड के लिए चार M2 SSD स्लॉट के साथ-साथ NVIDIA GForce RTX 4080 जीपीयू और 9 टीबी तक की स्टोरेज सपोर्ट कैपेसिटी दी गई है। नए डेल M16 में डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस भी दिया गया है जो गेमिंग को ज्यादा वास्तविक और रोमांचक अनुभव बना देता है।
यह भी पढ़ें: मार्केट में तहलका मचाने आ गया Honor का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, खासियत जानकर हो जाएंगे फिदा
क्या होगी कीमत
इंडिया कंज्यूमर डेल टेक्नोलॉजीज इंडिया के निदेशक पूजन चड्ढा ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि नए गेमिंग लैपटॉप्स को प्रो-गेमर्स और उत्साही लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए लोग अब ज्यादा बेहतर तरीके से गेमिंग का मजा ले सकेंगे। एलियनवेयर एम16 और एक्स14 आर2 की कीमत भारत में क्रमश: 1,84,990 रुपये और 2,06,990 रुपए रखी गई है। इन्हें आप अपने नजदीकी ऑफलाइन स्टोर या अन्य ऑनलाइन स्टोर से खरीद पाएंगे।
संबंधित खबरें
iPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 hr agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
18 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
21 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
22 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines